-सेन्ट जोसेफ स्कूल के प्रधानाचार्य फादर अल्विन पिन्टों ने सभी का किया धन्यवाद
ग्रेटर नोएडा,04 मार्च।सेंट जोसफ विद्यालय में सत्र 2015-16 में उत्तीर्ण छात्रों के लिए मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक फादर विनॉय, प्रधानाचार्य फादर ऑल्विन पिटो, काउंसलर फादर सवासटियन प्राइमरी हेड मिस्ट्रेस सिस्टर सीधा, प्री-प्राइमरी हेड मिस्ट्रेस सिस्टर मेबल तथा अध्यापकगणों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन तथा स्वागत नृत्य द्वारा किया गया। तदोपरांत पूर्व छात्र अपने विद्यार्थी जीवन की खट्टी-मीठी यादों को पुनः स्मरण कर हर्षित हुए तथा उन्होंने अपनी उपलब्धियों को प्रधानाचार्य तथा अपने अध्यापकगणों के साथ साझा किया, जिसे सुनकर प्रधानाचार्य तथा अध्यापकगण गर्वित और आनंदित हुए। छात्रों के मनोरंजन के लिए विद्यालय की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी मंचन किया गया। जिसे देखकर छात्र पुलकित हो उठे तथा उनकी करतल ध्वनियों से सेंट जोसफ का प्रागंण गूंज उठा। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्रों की उपलब्धियों पर उनकी सराहना की तथा उन्हें जीवन में नैतिक मूल्यों का अपनाते हुए कर्तव्यपथ पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर पुराछात्र के प्रसिडेंट अभिषेक स्तूरी ने प्रधानाचार्य की शिक्षाप्रद सीख तथा इस मिलन समारोह को आयोजित करने हेतु समस्त छात्रों की ओर से उनका धन्यवाद किया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…