" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

इस्कान मंदिर आयोजित कर रहा है गौर पूर्णिमा महोत्सव अल्फा-दो मैदान पर, 6 मार्च को होगा नौका विहार

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-तीन दिन चलने वाला महोत्सव अल्फा-दो, डेल्टा चौक पर होगा आयोजित

ग्रेटर नोएडा,04 मार्च। गौर पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन इस्कॉन मंदिर, ग्रेटर नोएडा की तरफ से  तीन-दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जो 5,6 और 7 मार्च के दिन शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक प्रत्येक दिन समरविले स्कूल (लेबेर चौक) के पास के मैदान, अल्फा-2 ग्रेटर नोएडा में मनाया जाएगा। अतुल्य कृष्ण दास ने प्रेस वार्ता में कहा कि यह वार्षिक आयोजन इस्कॉन मंदिर की तरफ से ग्रेटर नोएडा में दूसरी बार हो रहा है। जिसमें पवित्र नाम का कीर्तन, भगवान का भव्य अभिषेक और गौर कथा आकर्षण के केंद्र होंगे, वहीं मोहत्सव का विशेष आकर्षण भगवान का नौका विहार है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण एवं राधारानी को नौका में विराजमान करके उत्सव मनाया जाएगा, इसके लिए एक विशेष कुंड बनाया गया है। विशेष अतिथि के रूप में परम पूज्य लोकनाथ स्वामी महाराज पधार रहे हैं। वे इस्कॉन के संस्थापकाचार्य श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद के वरिष्ठ सन्यासी शिष्य हैं। ग्रेटर नोएडा के वासियों को उनके दर्शन और प्रवचन का लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान कलयुग में आज से करीब 500 वर्ष पहले प्रकट हुए चैतन्य महाप्रभु के जीवन पर भी प्रकाश डाला जाएगा। 6 मार्च को शाम को भगवान का नौकाविहार आयोजित किया जाएगा, जो आकर्षण का केन्द्र होगा।

मानव के कल्याण के लिए उन्होंने हरिनाम संकीर्तन के महत्व को सम्पूर्ण भारत वर्ष में फैलाया और भक्तों को हरे कृष्ण महामंत्र सिखाया। अतुल कृष्ण दास ने कहा कि पूरी दुनिया में सस्त्र से शांति लाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि शास्त्र से शांति लाने की आज जरुरत है। उन्होंने कहा कि आज लोगों में हर चीज में नकारात्मकता दिखती, जरुरी है कि लोगों को आध्यात्मिक की तरफ लाना है। समाज के लोगों को आध्यात्मिक तरफ लाना है, उसी के लिए यज्ञ किया जा रहा है। इस दौरान स्वरूपा नन्द, महामुनि, अचिन्त्य गोविन्द ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>