" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

गुरुकुल में धूमधाम से मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-भारत की प्राचीन संस्कृति को अपनाने के लिए लोगों को किया प्रेरित
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ईटा-एक में संचालित महर्षि पाणिनि वेद-वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित गौतमबुध नगर के जिला प्रचारक विशाल ने प्राचीन भारत की गौरव गाथा के विषय पर व्याख्यान में विस्तार पूर्वक कहा कि शिक्षा, राजनीति, व्यापार साथ-साथ प्रत्येक क्षेत्र में भारतीय परंपराओं ने विश्व का नेतृत्व किया है। परंतु आज पाश्चात्य संस्कृति को छोड़े हुए 75 वर्ष बाद भी हम मानसिक रूप से उससे अलग नहीं हो पाए हैं। अतः गुरुकुल एक माध्यम है जिससे हमें आत्म प्रेरणा मिलती है कि हम सब अपनी पुरानी संस्कृति को अपनाएं और संकल्प लें कि भविष्य में पुनः भारत को विश्व स्तर पर आत्मनिर्भर बनाएं।


महर्षि पाणिनि धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं गुरुकुल के संस्थापक आचार्य रविकांत दीक्षित ने कार्यक्रम में भारत को आजाद कराने वाले वीर सेनानियों को तथा सामाजिक क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि आज हिंदू धर्म की परंपराओं के साथ-साथ आधुनिक जीवन में भी पुनर्जीवित हो रहा है। आगे बताया कि गुरुकुल जैसी संस्थाएं एक अच्छा माध्यम है जिसके द्वारा हम उचित एवं आधुनिक शैली में जीवन यापन करने के साथ-साथ धार्मिक तथा सामाजिक दायित्व का भी निर्वहन कर सकते हैं। उन्होंने गुरुकुल के संचालन हेतु सभी के आग्रह किया कि भारतीय संस्कृति को बढ़ाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। गुरुकुल प्रांगण में संपन्न हुए आजादी का अमृत महोत्सव में गुरुकुल के छात्रों तथा शहर के गणमान्य लोगों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। भंडारे के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजक अलका यादव परिवार सहित,वी.पी. नवानी, गुरुकुल के आचार्य प्रेमकांत शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, विनीत पांडेय, अरविंद शर्मा, अलंकार शर्मा, बृजेश आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>