ग्रेटर नोएडा। बैक्सन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तथा लंदन कॉलेज ऑफ होम्योपैथी के संयुक्त तत्वाधान में स्व. डा. कृपाल सिंह बक्शी की 106 वीं जन्म वर्षगांठ (जन्म शताब्दी) के उपलक्ष्य में 18- 19 दिसम्बर को दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन संस्था के ओडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. संजय सहगल (वरिष्ठ होम्योपैथ) ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। संस्था के अध्यक्ष डा. एस.पी.एस. बक्शी चेयरमैन, बैक्सन ग्रुप ने अपने पिता स्व. डा. के. एस. बक्शी के होम्योपैथिक शिक्षा एवं चिकित्सा जगत में अमूल्य योगदान के बारे में बताया। संगोष्ठी में महिलाओं के विकारों के विषय पर होम्योपथिक चिकित्सा के बारे में भारत देश के विख्यात एवं अनुभवी होम्योपैथिक चिकित्सक डा. मुक्तिदंर सिंह, डॉ. गिरीश गुप्ता, डॉ. हर्ष निगम एवं डॉ.. मक्कर ने संस्था के छात्र छात्राओं शिक्षकों एवं देश के विभिन्न प्रान्तों से आये चिकित्सकों को विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सी.पी. शर्मा, लंदन होम्योपैथिक कॉलेज के अध्यक्ष डा. संदीप कैला, सेमीनार समिति की अध्यक्षा डा. चन्द्र मुखी गुप्ता तथा उनके समिति सदस्यों ने सफलता पूर्वक किया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…