" data-ad-slot="">

गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेंगें गलगोटियाज विवि के एनसीसी कैडेट्स

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। 73वें गणतंत्र दिवस उत्सव में होने वाली परेड के लिए गलगोटियाज विश्वविद्यालय के तीन एनसीसी छात्रों का चयन किया गया है। ये छात्र आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राजपथ पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विशेष रूप से प्रधानमंत्री रैली में भाग लेंगे। गलगोटियाज विश्वविद्यालय की 31वीं यूपी कन्या एनसीसी वाहिनी की सार्जेंट ज्योति बिस्ट और सार्जेंट दीपिका नेगी का पीएम रैली के लिए चयन हुआ है। 40वीं यूपी एनसीसी बटालियन के जूनिर अंडर ऑफ़िसर प्रियांशु दीक्षित को एनसीसी उत्तर प्रदेश का बेस्ट कैडट् चुना गया है। विश्वविद्यालय की एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट गार्गी त्यागी ने बताया कि गणतंत्र दिवस में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रधानमंत्री रैली और बेस्ट कैडट के लिए चयन बहुत ही कठिन होता है। ये कैडेट्स देश के अलग-अलग एनसीसी निदेशालयों से कठिन चयन प्रक्रियाओं से गुजर कर चयनित किये जाते है। उन्होंने बताया कि इन छात्रों के परिवार पहले से ही सेनाओं में सेवाएं दे रहे है। परिवार की देश भक्ति की भावना से प्रेरित होकर ये सभी छात्र सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते है।
विश्वविद्यालय के एनसीसी प्रशिक्षक दुष्यंत राणा ने बताया कि तीनों छात्रों का चयन पंचशील बालक इंटर कालेज नोएडा में चल रहे एनसीसी प्रशिक्षण शिविर और चयन कैंम्प में किया गया है, ये तीनों उत्तर प्रदेश एनसीसी का प्रतिनिधत्व करेंगे।विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. प्रीति बजाज ने इस राष्ट्रीय उपलब्धि के लिए छात्रों और दोनों अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह छात्रों की अथक मेहनत और प्रयासों का परिणाम है। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी श्रीशान्त शर्मा ने बताया कि गणतंत्र दिवस की परेड के लिए उत्तर-प्रदेश से 57 कैडेट्स का चयन किया गया है जिसमें से गलगोटियाज विश्वविद्यालय के 3 कैडेट्स का चुना जाना विश्वविद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>