रबूपुरा। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान टैम्पो में संख्या से अधिक पशु लादकर ले जा 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने टैम्पो जब्त कर आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अनुसार मंगलवार को रबूपुरा-झाझर मार्ग पर चैकिंग की जा रही थी। तभी जेवर की तरफ से एक टैम्पो आता दिखाई दिया। तलाशी के दौरान पाया गया उसमे क्षमता से अधिक पशु लदे हुये थे। पुलिस ने पशु ले जा रहे 4 लोगों को गिरफ्तार कर टैम्पो जब्त कर लिया तथा पशुओं को रिहा किया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान आदिल, रहीस, काला व फिरोज निवासी रबूपुरा के रूप में हुई है तथा वह पशुओं संम्बन्धित कोई हुलिया व अन्य कागजात भी नहीं दिखा पाये। पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…