" data-ad-slot="">

वाणिज्य विभाग ने जीएसटी में पंजीयन बढ़ाने के लिए व्यापारियों को किया जागरुक

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,2 फरवरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार राज्य जीएसटी विभाग द्वारा पंजीयन बढ़ाने के लिए एक व्यापारी जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि शासन के निर्देशानुसार एडिशनल कमिश्नर नोएडा चन्द्र भूषण सिंह एवम ज्वाइंट कमिश्नर मुकेश पाण्डेय के पर्यवेक्षण में 4 हेल्प डेस्क का भी संचालन किया जा रहा है जिसमें व्यापारियों को रिटर्न फाइल करने एवम् अन्य कार्यों का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, क्षेत्रों में व्यापारियों की सहायता एवम् मार्गदर्शन के लिए सतत रूप से कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर व्यापारियों को बताया गया कि जीएसटी उनके लिए किस प्रकार लाभकारी है। वे अपना लेन-देन जीएसटी के माध्यम से ही करें। लोगों को जीएसटी पंजीकरण से होने वाले लाभ के साथ ही सरल व सुगम रिर्टन, दुर्घटना बीमा आदि से जुड़ी परेशानियों के संबंध में भी जानकारी दी गई। कैंप का आयोजन सेक्टर 93 मार्केट में हुआ, इस अवसर पर एकत्रित व्यापारियों को असिस्टेंट कमिश्नर खंड-14 सुभाष पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा कि पंजीयन से व्यापारी को बहुत से लाभ होते हैं। जीएसटी में पंजीयन के फायदे तथा पंजीकृत व्यापारियों के लिए राज्य तथा केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं के विषय में भी विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में वाणिज्य कर अधिकारी श्री पंकज तिवारी, सुखबीर सिंह, प्रमुख व्यापारी संजय भाटी, राजीव त्यागी, नोएडा बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनिल कुमार एवम् अन्य सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>