" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल में मनाया गया वार्षिकोत्सव,बच्चों ने अष्टावक्र और जनक संवाद सहित राष्ट्रीय शिक्षानीति पर दी प्रस्तुति

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। नारायणा ई-टेक्नो स्कूल ग्रेटर नोएडा शाखा ओमीक्रोन एक में वार्षिक समारोह विद्यालय के प्रांगण में आयोजित हुआ। समारोह का उद्घाटन राज्य सभा सदस्या गीता साख्या के करकमलों से  दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान छात्रों-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्‍कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वन्दना से की गई। इसके बाद भारतीय शिक्षा प्रणाली के विकास की सत्यता को दर्शाते हुए कई नाटको, ‘अष्टावक्र और जनक संवाद’, लॉर्ड मैकाले’, नेशनल एजुकेशन पॉलिसी,  मर्दानी, की भव्यता पूर्ण प्रस्तुति ने दशर्कों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा बच्चों की अन्य शानदार नाट्य प्रस्तुति ने अभिभावकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर संस्था की प्राचार्या तृप्ति तिवारी ने शिक्षा में आत्मज्ञान और ज्ञानदर्शी होने के महत्व पर जोर दिया। इस वार्षिक आयोजन में सभी मेधावी और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया। समारोह के अंत में संस्था की प्राचार्य  तृप्ति तिवारी  ने समारोह को सफल बनाने के लिए मैनेजमेंट, अध्यापकों, छात्रों और अभिभावकों के प्रयासों की सराहना की और धन्यवाद दिया।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>