" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

समसारा विद्यालय में वार्षिक खेल दिवस सिनर्जिया 2025 का शानदार आयोजन,अतिथियों ने बच्चों का किया उत्साहवर्धन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,01 नवम्बर। समसारा विद्यालय में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें  खेल के प्रति एक अलग ही भावना पूरे समसारा परिसर में दिखाई दी। इस समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के विधान परिषद  सदस्य भाजपा के श्रीचंद शर्मा, सम्माननीय अतिथि मेजर जनरल बी. डी. वाधवा (अति विशिष्ट सेवा मेडल पुरुस्कृत ) और कर्नल एस. पी. मलिक ( विशिष्ट सेवा मेडल पुरस्कार विजेता)।  इस अवसर पर सभी अतिथियों ने बास्केटबॉल कोर्ट और स्किल डेवलपमेंट लैब का उद्घाटन किया।  समारोह में समसारा विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर विक्रमजीत सिंह शास्त्री, डायरेक्टर एकेडमिक्स एंड सिस्टम कर्नल ज्ञान सिंह तोमर भी मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत संस्थापक ताराचंद शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित करके की गई। इसके पश्चात टॉर्च जलाकर और गुब्बारे उड़ा कर समारोह का आरंभ किया गया। इस समारोह में कक्षा एल.के.जी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर  विभिन्न तरह की दौड़ प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों का उत्साह उनके अभिभावकों व वहां मौजूद सदस्यों ने बढ़ाया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस समारोह की शुरुआत चारों सदनों के मार्च पास से की गई। इसके पश्चात विभिन्न तरह की सुंदर प्रस्तुतीकरण का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीचंद शर्मा ने बच्चों के उत्साह को बढ़ाया और उनके अथक परिश्रम की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से कार्य करने के लिए प्रेरित किया और अपनी संस्कृति और सभ्यता से जुड़े रहने के लिए कहा। सम्माननीय अतिथि  रहे मेजर जनरल बी डी वाधवा सर ने विद्यार्थियों को पर्सनैलिटी अर्थात व्यक्तित्व को निखारने के लिए प्रेरित किया। जिसके लिए भिन्न तरह की गतिविधियों के आयोजन के लिए बढ़ावा दिया। उन्होंने विद्यालय में आयोजित स्किल डेवलपमेंट लैब की भरपूर सराहना की और सभी विद्यार्थियों के लिए वह भविष्य में कितनी लाभदायक होगी उसके बारे में बताया। समसारा विद्यालय  के मैनेजिंग डायरेक्टर विक्रमजीत सिंह शास्त्री  ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभिभावकों और विद्यार्थियों की भरपूर सराहना की,साथ ही शिक्षिकाओं के अथक परिश्रम के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने समसारा विद्यालय की प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीन राय के प्रबंधन की सराहना की।

 

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

होली सुपर कप क्रिकेट चैंपियनशिप में समरविल स्कूल बना विजेता, होली पब्लिक स्कूल उपविजेता

-आठ विद्यालयों की टीमों ने लिया हिस्सा, तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम…

20 hours ago

ग्लोबल भक्ति फेस्ट 2026 में भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का दिखेगा उत्सव

13 अखाड़ों, 12 ज्योतिर्लिंगों और चार धामों के आध्यात्मिक प्रतिनिधियों का महासंगम, साथ में लाइव…

21 hours ago

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

2 days ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

2 days ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

2 days ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

2 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>