ग्रेटर नोएडा,01 नवम्बर। समसारा विद्यालय में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें खेल के प्रति एक अलग ही भावना पूरे समसारा परिसर में दिखाई दी। इस समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के विधान परिषद सदस्य भाजपा के श्रीचंद शर्मा, सम्माननीय अतिथि मेजर जनरल बी. डी. वाधवा (अति विशिष्ट सेवा मेडल पुरुस्कृत ) और कर्नल एस. पी. मलिक ( विशिष्ट सेवा मेडल पुरस्कार विजेता)। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने बास्केटबॉल कोर्ट और स्किल डेवलपमेंट लैब का उद्घाटन किया। समारोह में समसारा विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर विक्रमजीत सिंह शास्त्री, डायरेक्टर एकेडमिक्स एंड सिस्टम कर्नल ज्ञान सिंह तोमर भी मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत संस्थापक ताराचंद शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित करके की गई। इसके पश्चात टॉर्च जलाकर और गुब्बारे उड़ा कर समारोह का आरंभ किया गया। इस समारोह में कक्षा एल.के.जी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न तरह की दौड़ प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों का उत्साह उनके अभिभावकों व वहां मौजूद सदस्यों ने बढ़ाया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस समारोह की शुरुआत चारों सदनों के मार्च पास से की गई। इसके पश्चात विभिन्न तरह की सुंदर प्रस्तुतीकरण का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीचंद शर्मा ने बच्चों के उत्साह को बढ़ाया और उनके अथक परिश्रम की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से कार्य करने के लिए प्रेरित किया और अपनी संस्कृति और सभ्यता से जुड़े रहने के लिए कहा। सम्माननीय अतिथि रहे मेजर जनरल बी डी वाधवा सर ने विद्यार्थियों को पर्सनैलिटी अर्थात व्यक्तित्व को निखारने के लिए प्रेरित किया। जिसके लिए भिन्न तरह की गतिविधियों के आयोजन के लिए बढ़ावा दिया। उन्होंने विद्यालय में आयोजित स्किल डेवलपमेंट लैब की भरपूर सराहना की और सभी विद्यार्थियों के लिए वह भविष्य में कितनी लाभदायक होगी उसके बारे में बताया। समसारा विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर विक्रमजीत सिंह शास्त्री ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभिभावकों और विद्यार्थियों की भरपूर सराहना की,साथ ही शिक्षिकाओं के अथक परिश्रम के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने समसारा विद्यालय की प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीन राय के प्रबंधन की सराहना की।






