एसजेएस टैलेंटिया में दर्जन भर स्कूल बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन, जेवर विधायक ने किया उत्साहवर्धन

A dozen school children displayed their talent at SJS Talentia, Jewar MLA encouraged them.

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल में भव्य अंतर-वि‌द्यालय प्रतिभा महोत्सव एसजेएस टैलेंटिया 2025 का आयोजन बड़े उत्साह और जोश के साथ किया गया। यह आयोजन वि‌द्यार्थियों में रचनात्मकता, नवाचार और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्‌द्देश्य से किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  धीरेंद्र सिंह, विधायक, जेवर विधानसभा क्षेत्र रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में गजानन माली, टेन न्यूज संस्थापक, पूर्व अनुसंधान अधिकारी, भारत सरकार रहे। उद्घाटन समारोह में अतिथिर्थी का स्वागत एवं परिचय, दीप प्रज्वलन, प्रार्थना और स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि धीरेंद्र सिंह ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में वि‌द्यार्थियों को सृजनशीलता और नेतृत्व कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। संयोगवश यह दिन उनके जन्मदिन का भी था, जिसके उपलक्ष्य में केक काटकर कार्यक्रम को और भी यादगार बनाया गया। वि‌द्यालय के कोयर दल ने “बार बार ये दिन आये” गीत प्रस्तुत कर वातावरण को उल्लास से भर दिया। इस प्रतियोगिता में दिल्ली-एनसीआर और आगरा के तेरह प्रतिष्ठित वि‌द्यालयों ने भाग लिया। जिसमें फादर एग्नेल स्कूल, ग्रेटर नोएडा, समरविले स्कूल, नोएडा, सेंट पीटर्स कॉलेज (आगरा), एस्टर पब्लिक स्कूल, जी.आर. ग्लोबल अकादमी, सेंट फिडेनिस स्कूल (अलीगढ़), ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल, असीसी कॉन्वेंट स्कूल, सेंट फ्रांसिस स्कूल ग्रेटर नोएडा वेस्ट, ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल, विश्व भारती पब्लिक स्कूल और जीसस एंड मेरी स्कूल। महोत्सव में दस आकर्षक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें क्वांटम क्वेस्ट, ट्रिगर टैक्टिक्स, सिनकौरा, सिन्फोनिया, द फाइनल क्लू, ऐप इन ए स्नैप, एड-ए-मोशन, ब्लाइंड स्ट्रोक्स. ह्यूमर टेल्स और न्यू रिकानिंग।

A dozen school children displayed their talent at SJS Talentia, Jewar MLA encouraged them.

प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन प्रतिष्ठित निर्णायकों ‌द्वारा किया गया, जिनमें शामिल थे- जेरिस जोसेफ, कनिष्क मिश्रा, शुभम डॉन, भूमिका, जोपल, फादर आशीष, सुमिन सिबोल, प्रिशा शर्मा, अनीश हक्कू, सुपर्णा चक्रवर्ती, फगुनी श्रीवास्तव, शालिनी गुप्ता,  ममता पाडेलिया, बिनिता कंवर, अतुल रावल, आर्यन सिंघल, डॉ. अरुण, अजहर खान और मनस्वी माहेश्वरी।

प्रतियोगिता का परिणाम-

A dozen school children displayed their talent at SJS Talentia, Jewar MLA encouraged them.

सिंफ़ोनिया (सोलो)- प्रथम समरविले स्कूल, द्वितीय ग्रेटर नोएडा स्कूल, तृतीय जीसस एंड मैरी फॉन्ट स्कूल।

सिंफ़ोनिया (युगल) – प्रथम समरविले स्कूल, द्वितीय वनस्थली पब्लिक स्कूल, तृतीय ग्रेटर वर्ड नोएडा स्कूल

क्वांटम क्वेस्ट – प्रथम समरविले स्कूल, द्वितीय सेंट पीटर्स कॉलेज (आगरा), तृतीय ग्रेटर नोएडा वर्ड स्कूल।

ट्रिगर टैक्टिक्स – प्रथम ग्रेटर नोएडा वर्ड स्कूल, द्वितीय सेंट फिडेनिस स्कूल, तृतीय सेंट पीटर्स कॉलेज (आगरा)

सिनकौरा – प्रथम वनस्थी पब्लिक स्कूल, द्वितीय सेंट पीटर्स कॉलेज (आगरा), तृतीय समरविले स्कूल।

द फाइनल क्लू – प्रथम समरविले स्कम, दूसरा सेंट पीटर्स कॉलेज (आगरा), तीसरा वनस्थली पब्लिक स्कूल

ऐप इन स्नेप – प्रथम सेंट पीटर्स कॉलेज (आगरा), द्वितीय सेंट फिडेनिस स्कूल (अलीगढ़), तृतीय वनस्थली पब्लिक स्कूल

ब्लाइंड स्ट्रोक्स- प्रथम समरविले स्कूल, द्वितीय सेंट फिडेनिस स्कूल, तृतीय ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल

हास्य कहानियां – प्रथम समरविले स्कूल, द्वितीय वनस्थली पब्लिक स्कूल, तृतीय ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल

न्यू रेकनिंग – प्रथम सेंट पीटर्स कॉलेज (आगरा), द्वितीय समरविले स्कूल, तृतीय वनस्थली पब्लिक स्कूल।

एड-ए-मोशन- प्रथम ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल, द्वितीय समरविले स्कूल, तृतीय एस्टर पब्लिक स्कूल।

समापन सत्र में विजेताओं को पुरस्कृत करने का समारोह, छात्र ईशान का एकल नृत्य, प्राचार्य का संबोधन, प्रायोजकों का सम्मान तथा हंसी चतुर्वेदी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

 

Spread the love