भारत को जानो प्रतियोगिता में बच्चों को शिक्षक विधायक ने भारतीय ज्ञान परम्परा व संस्कृति से कराया गया अवगत

In the Know India competition, the teacher MLA made the children aware of the Indian knowledge tradition and culture.

ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानन्द शाखा द्वारा अंतर-विद्यालय स्तरीय, भारत को जानो प्रतियोगिता, ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर ईटा-2 में आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक श्रीचंद शर्मा ने भारत के समृद्ध ज्ञान विज्ञान के बारे में बताया। उन्होंने रामायण, महाभारत, वेदों, बोध कथाओं से अनेक उदाहरण उद्धृत कर भारतवर्ष की समृद्ध ज्ञान, विज्ञान परम्परा से विद्यार्थियों को अवगत करवाया। विशिष्ट अतिथि, भारत विकास परिषद् के प्रांतीय अध्यक्ष कवित बंसल ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को प्रेरित किया।विशिष्ट अतिथि व भारत को जानो प्रतियोगिता के प्रांतीय प्रभारी, अतुल भार्गव ने प्रतियोगिता के उद्देश्य और नियमों की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि, भारत विकास परिषद् की प्रांतीय महासचिव मुक्ता अग्रवाल ने मुक्त कंठ से विवेकानंद शाखा की उपलब्धियों के लिए साधुवाद ज्ञापित किया व प्रशंसा की। समूह ज्ञान प्रतियोगिता के समय की गई अपनी घोषणा के अनुरूप दो विद्यालयों को हारमोनियम और ढोलक प्रदान करने के संकल्प को पूर्ण किया। विवेकानंद शाखा के कार्यकर्ताओं ने समस्त विशिष्ट अतिथियों को पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

In the Know India competition, the teacher MLA made the children aware of the Indian knowledge tradition and culture.

प्रोफेसर विवेक कुमार ने सुंदर मंच संचालन किया और सुशीला जी ने क्विज मास्टर का दायित्व बखूबी निभाया। जूनियर और सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान की टोली को 2500 रुपए, द्वितीय स्थान को 1500 रुपए तथा तृतीय स्थान प्राप्त टीम को 1000 रुपए पुरस्कार राशि देकर प्रोत्साहित किया। जूनियर वर्ग में स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल के अनंत तिवारी व आयुष्मान पाणिग्रही ने प्रथम स्थान, सीआरआर मॉडर्न स्कूल के अद्वैत दीक्षित व अंशिका शर्मा ने द्वितीय स्थान एवं मॉडर्न स्कूल, डेल्टा 1 की नौश्री व वाणी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल के निर्वाण काला व रुद्रांश झा ने प्रथम स्थान, ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के शिवांश शर्मा व भूमि सिंह ने द्वितीय स्थान तथा दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की जीनल पुडुलिया व ज्योति कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दोनों वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त टीम आगामी 16 नवंबर को प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगीं। विवेकानन्द शाखा के समन्वयक राजेंद्र सोनी, राजेश बिहारी, संगीता वर्मा, नीरज कौशिक, किसलय कुमार, नवनीता महेश, डॉ दिव्या अग्रवाल, दीपेश गुप्ता, रुचि गुप्ता, आदि उपस्थित रहे। विद्यालय की कॉर्डिनेटर सुशीला, दीपक शर्मा, मोहिनी चतुर्वेदी, संचारी  व अन्य शिक्षकों व छात्र समन्वयकों ने प्रतियोगिता के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

Spread the love