लिवगार्ड ने REI 2025 में सौर समाधान श्रृंखला के विस्तार का किया अनावरण

Livguard Unveils Expanded Solar Solutions Lineup at REI 2025

ग्रेटर नोएडा। लिवगार्ड ने घरों और व्यवसायों में एकीकृत ऊर्जा समाधानों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपनी सौर समाधान श्रृंखला के विस्तार की घोषणा की है। 2030 तक भारत में 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन के लक्ष्य के साथ, यहाँ का बाजार तेजी से नवीकरणीय ऊर्जा की ओर लगातार बढ़ रहा है। लिवगार्ड की उन्नत सौर समाधान श्रृंखला ग्राहकों को बेरोकटोक रूप से स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन करने, संग्रहीत करने और प्रबंधित करने के लिए एकीकृत समाधान प्रदान करके इस जरूरत को पूरा करती है।

लिवगार्ड,  परेशानियों से मुक्त, ग्राहक-केंद्रित ऊर्जा समाधान प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को लगातार मजबूत कर रहा है। सोलर 360 समाधान श्रृंखला एक संपूर्ण एंड-टू-एंड इकोसिस्टम है जिसे घरों और व्यवसायों के लिए विश्वसनीय और आत्मनिर्भर बिजली प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह समाधान स्वच्छ ऊर्जा की ओर होने वाले एक निर्बाध बदलाव को सुनिश्चित करता है। इस दिशा में, लिवगार्ड सोलर प्रो की नई पेशकश प्रस्तुत की गई है जो एक ब्रांड और एक वारंटी से लैस है तथा प्रमाणित और विश्वसनीय उत्पादों की एक प्री-इंजीनियर्ड रेंज है। ये प्रस्तुतियाँ स्पष्ट रूप से सौर ऊर्जा को आसानी से अपनाने और ग्राहकों को ऊर्जा के क्षेत्र में अपनी मनमर्जी के प्रॉडक्ट चुनने के लिए सशक्त बनाने पर लिवगार्ड के फोकस को दर्शाती हैं।

लिवगार्ड ने आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक उपयोगकर्ताओं के लिए एक पूर्ण लिथियम-रेडी  ईकोसिस्टम के साथ अपनी सौर रेंज का विस्तार किया है। मुख्य विशेषताओं में शामिल हैं:

-560-590 Wp TOPCon और 550 Wp मोनो PERC पैनल सहित उच्च दक्षता वाला सोलर मॉड्यूल

-10 साल की वारंटी के साथ 1 kW से 100 kW तक के BIS-प्रमाणित ग्रिड-टाई इन्वर्टर

-ऑफ-ग्रिड रेंज: PWM मॉडल (700 VA–3 kVA); MPPT इन्वर्टर (1 kW–15 kW); हाई फ्रिक्वेन्सी वाले ऑफ-ग्रिड सिस्टम (3 kW–10 kW)

-हाइब्रिड रेंज: उच्च-आवृत्ति वाले हाइब्रिड सिस्टम (3.6 kW और 5.6 kW) और Tx-आधारित सौर हाइब्रिड इन्वर्टर (10 kW–100 kW)

-संपूर्ण सोलर बैटरी इकोसिस्टम: 50 Ah–200 Ah और लिथियम बैटरी: 1.28 kWh–72 kWh

लिथियम-रेडी इकोसिस्टम को मापनीयता और अनुकूलनशीलता के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो बदलती ऊर्जा आवश्यकताओं को निर्बाध रूप से पूरा करता है। सबसे व्यापक सौर समाधान पोर्टफोलियो के साथ, यह ब्रांड भारत में स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। नई लिवगार्ड सोलर रेंज अब कंपनी के चैनल पार्टनर्स के नेशनल  नेटवर्क के माध्यम से और सीधे लिवगार्ड के पास भी उपलब्ध है।

Spread the love