" data-ad-slot="">

एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा के लॉ क्रेम का  वार्षिक  खेलोत्सव एवं सांस्कृतिक दिवस

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा के लॉ क्रेम (प्री प्राइमरी) का  वार्षिक  खेलोत्सव एवं सांस्कृतिक दिवस जंगल सफारी का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।  कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं अभिभावकों के स्वागत एवं अभिनंदन से हुआ, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान समूह के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक वी.के.शर्मा ने दीप प्रज्वलन से सांस्कृतिक कार्यक्रम की अविरल श्रृंखला प्रारंभ हुई, सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने गीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति के द्वारा स्वागत एवं वंदन किया गया।  इस अवसर पर अपने  उदगार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चे वास्तव में सच्चाई एवं ईश्वर के अतिप्रिय होते हैं अतएव इनकी देखरेख पठन-पाठन उच्च संस्कार युक्त करना अभिभावकों एवं विद्यालय का प्रथम दायित्व होता है ताकि छात्र भविष्य में परिवार समाज एवं देश के प्रति अपने उत्तरदायित्व का सम्यक निर्वहन कर सकें l जानवरों की वेशभूषा में सुसज्जित नौनिहालों द्वारा प्रस्तुत एनिमल डांस दर्शक दीर्घा में उपस्थित अभिभावकों को अचंभित ही कर दिया तो उनके द्वारा विविध वाद्य यंत्रों पर चलती उनकी नन्हीं उंगलियों की धुनों से सबको मंत्रमुग्ध एवं थिरकने के लिए विवश कर दिया।  उत्सव की इस अनुपम बेला में प्राचार्या प्रीति शर्मा ने छात्रों के लिए वर्ष भर कराए गए शैक्षिक क्रियाकलापों एवं खेल तथा पाठ्यक्रम सहगामी क्रियाओं हेतु किए गए प्रयासों का क्रमिक वार्षिक विवरण प्रस्तुत किया गया।

नन्हें बच्चों के समूह गायन को सुनकर उपस्थित जनसमूह अनायास ही गुनगुनाने हेतु विवश हो गया।  मयूर नृत्य की अनुपम प्रस्तुति से जंगल के प्राकृतिक सौंदर्य का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत हो उठा।   नौनिहालों के लिए जंगली जानवरों से संबंधित विविध दौड़ प्रतियोगिताओं हनी वी रेस, टाइगर रेस, वनी रेस, पांडा रेस, मंकी रेस का आयोजन हुआ। विजयी प्रतिभागियों को संस्थान समूह के निदेशक सिद्धार्थ शर्मा एवं श्रुति शर्मा द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। अनंतिम प्रस्तुति ग्रैंड फिनाले में समस्त छात्रों द्वारा नृत्य प्रस्तुति ने अभिभावकों के दिलों में अविस्मरणीय छाप छोड़ गई। कार्यक्रम का समापन उपप्राचार्य  जयवीर डागर द्वारा अतिथियों अभिभावकों कार्यक्रम सहयोगियों एवं शिक्षकों के प्रति आभार प्रकटन एवं राष्ट्रगान के समूह गायन से हुआ। कार्यक्रम की इस मधुर बेला में आशा शर्मा,  वैभव शर्मा चारू शर्मा शैक्षिक सलाहकार  एस.पी. सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

14 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

2 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

2 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>