" data-ad-slot="">

होली पब्लिक स्कूल में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। होली पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस-स्पर्धा को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। स्कूल का खेल मैदान जोश, जुनून और उत्साह से भरा हुआ था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवीन कुमार सिंह, ओएसडी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के साथ अन्य अतिथि मंजू कौल रैना, प्रिंसिपल ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल, जिनका विद्यालय प्रधानाचार्या एवं सम्मानित प्रबंधन द्वारा स्वागत किया गया। खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि होली ग्रुप ऑफ स्कूल के डायरेक्टर शम्मी तोमर और प्रिंसिपल अंजू पुरी ने मशाल जलाकर किया।  प्रधानाचार्य के संबोधन में स्कूल के विजन तक पहुंचने के प्रयासों को व्यक्त किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हुला हुप्स, बॉल और रिबन जैसे प्रॉप्स के उपयोग के साथ ड्रिल और नृत्य शामिल थे। छात्रों ने योग और कराटे के माध्यम से ऊर्जा का व्यापक प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने ऊर्जावान प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने “ब्राइड ग्रूम रेस, बॉल इन द कोन, 50 मीटर रेस, 100 मीटर रेस, कूबोडल रेस, बैलेंसिंग रेस, हर्डल रेस, 3 लेग्ड रेस में पूरे उत्साह से भाग लिया। विद्यालय वार्षिक खेल दिवस के अवसर पर विजेता होने वाले विद्यार्थियों को अध्यक्ष राधा तोमर, निदेशक शम्मी तोमर, सह निदेशक शिविका तोमर और एकेडमिक समन्वयक द्वारा पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। गौरवान्वित माता-पिता अपने बच्चों को देखकर खुशी से भरे हुए थे। अंत में होने वाले राष्ट्रगान ने दर्शकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सद्भाव की भावना से भर दिया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

5 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

6 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

6 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

7 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

8 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>