ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ईटा-एक स्थित वेदम प्लेस्कूल में वार्षिक खेल दिवस “वेदम ऑन ट्रैक्स” बड़े उत्साह और ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अभिषेक शर्मा शामिल हुए, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व पर प्रेरणादायक संदेश दिया। कार्यक्रम में 250 से अधिक अभिभावकों की उपस्थिति ने पूरे वातावरण को और भी जीवंत बना दिया।
बच्चों ने मार्च पास्ट, दौड़ प्रतियोगिता, हुला हूप रेस, योग एवं कराटे प्रदर्शन जैसी विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुख्य अतिथि अभिषेक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास ही नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी आधार हैं। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को कम से कम एक खेल अवश्य अपनाने के लिए प्रोत्साहित करें और जीत-हार से अधिक प्रयास और सहभागिता पर ध्यान दें। विद्यालय की संस्थापिका प्रियंका जैन ने अपने संबोधन में कहा कि वेदम का उद्देश्य समग्र शिक्षा देना है, जिसमें खेल शिक्षा का अभिन्न अंग है। “वेदम ऑन ट्रैक्स” इसी सोच का प्रतीक है, जहां बच्चे सीखते हैं कि असली जीत प्रयास में है। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। पूरे आयोजन ने यह संदेश दिया कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव रखते हैं।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…