" data-ad-slot="">
Categories: HEALTH AND LIFSTYLE

होली खेलते समय बरतें सावधानी,मिलावटी रंग त्वचा के लिए हानिकारक- डॉ. आकृति,सर्वोदय अस्पताल, ग्रेटर नोएडा, वेस्ट

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। होली का त्योहार खुशियों और रंगों का प्रतीक है, लेकिन बाजार में उपलब्ध कई सस्ते और मिलावटी रंग त्वचा के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। त्वचा रोग विशेषज्ञों का कहना है कि केमिकल युक्त रंगों में मौजूद हानिकारक तत्व त्वचा पर एलर्जी, रैशेज, खुजली और गंभीर संक्रमण तक का कारण बन सकते हैं। डॉ. आकृति, सलाहकार- त्वचा विशेषज्ञ, सर्वोदय अस्पताल, ग्रेटर नोएडा, वेस्ट ने बताया कि आजकल मिलने वाले कई रंगों में औद्योगिक डाई, लेड और अन्य हानिकारक रसायन मिलाए जाते हैं। ये त्वचा की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचाकर डर्मेटाइटिस, पिग्मेंटेशन और अत्यधिक रूखापन पैदा कर सकते हैं। संवेदनशील त्वचा वाले लोगों और बच्चों में इसका प्रभाव ज्यादा देखा जाता है।

त्वचा पर संभावित दुष्प्रभाव

  • त्वचा पर लाल चकत्ते और सूजन
  • तेज खुजली और जलन
  • एलर्जिक रिएक्शन
  • मुंहासों की समस्या बढ़ना
  • बालों का रूखापन और झड़ना

डॉ. आकृति का कहना है कि होली खेलने से पहले कुछ सावधानियां अपनाकर इन समस्याओं से बचा जा सकता है।

होली से पहले रखें ये ध्यान

  • त्वचा और बालों में अच्छी तरह नारियल तेल या मॉइस्चराइज़र लगाएं
  • फुल स्लीव कपड़े पहनें
  • सनस्क्रीन का उपयोग करें
  • आंखों और मुंह को रंगों से बचाएं
  • हर्बल या ऑर्गेनिक रंगों का ही प्रयोग करें

होली के बाद क्या करें?

रंग हटाने के लिए त्वचा को जोर से न रगड़ें। हल्के गुनगुने पानी और माइल्ड क्लींजर का प्रयोग करें। इसके बाद मॉइस्चराइज़र लगाना न भूलें। यदि त्वचा पर तेज जलन, सूजन या एलर्जी के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत त्वचा विशेषज्ञ से संपर्क करें। होली का आनंद सुरक्षित और जिम्मेदारी के साथ लें। सही सावधानियों के साथ मनाया गया त्योहार ही सच्ची खुशियां देता है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>