नई दिल्ली। केंद्र में मोदी सरकार (Narendra Modi Cabinet) के विस्तार की अटकलों के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) ने देश के कई राज्यों में नया राज्यपाल नियुक्त किया है। थावरचंद गहलोत केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। । राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक हरि बाबू कमभमपति को मिजोरम का गवर्नर बनाया गया है। इसके अलावा मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश के राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गई है। हिमाचल प्रदेश में राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को राज्यपाल बनाकर भेजा गया है। इसके अलावा कई राज्यों में गवर्नर बदले भी गए हैं। अब तक मिजोरम के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे पीएस श्रीधरन को अब गोवा का गवर्नर बनाया गया है। इसके अलावा हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को अब त्रिपुरा भेजा गया है।
त्रिपुरा के राज्यपाल रहे रमेश बैस को झारखंड भेजा गया है। वहीं हिमाचल के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को अब हरियाणा भेजा गया है। थावरचंद गहलोत को कैबिनेट से हटाने का फैसला ऐसे वक्त में हुआ है, जब मोदी कैबिनेट में फेरबदल की चर्चाएं की जा रही हैं। कैबिनेट विस्तार में यूपी समेत कई चुनावी राज्यों और हाल ही में राज्य नेतृत्व से बेदखल हुए नेताओं को जगह दी जा सकती है। कैबिनेट मंत्री रहे थावरचंद गहलोत को राज्यपाल बनाए जाने के बाद इस बदलाव से मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम अगले कैबिनेट विस्तार के लिए करीब-करीब तय हो गया है. माना जा रहा है कि थावर चंद को राज्यपाल बनाकर एमपी से सिंधिया के लिए कैबिनेट में जगह खाली की गई है।
कौन है मंगूभाई पटेल?
77 साल के मंगूभाई सी. पटेल गुजरात से भारतीय जनता पार्टी के नेता रहे हैं. उन्होंने 2014 में गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। इससे पहले वन एवं पर्यावरण मंत्री भी रह चुके हैं, गुजरात सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी काम कर चुके है. अब वे मध्य प्रदेश के 19वें राज्यपाल के रूप में नियुक्त हुए है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…