ग्रेटर नोएडा। आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत बिजनेस प्लान कंपटीशन का आयोजन आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी में किया गया। कार्यक्रम में उद्योगपति राजकुमार गोयल, सीईओ और एमडी, एसएलआर मेटलिक्स प्रा. लिमिटेड एवं डॉ. गगन स्याल, संस्थापक और सीईओ, यस जर्मनी ने छात्रों को उद्यमिता के कौशल से अवगत कराया। संसथान के निदेशक एयर कमोडोर जे.के. साहू एवं रजिस्ट्रार कर्नल पांडे ने अथितियों का अभिवादन किया। डॉ. गगन स्याल ने अपने अनुभव शेयर करते हुए बताया कि विफलता हमें सफलता की और ले जाती है और हर विफल प्रयास में एक सफलता का गुण छुपा है। वहीं राज कुमार गोयल ने समझाया कि स्वयं का काम करना नौकरी करने से आसान काम है, क्योंकि इसमें ग्रोथ की कोई सीमा नहीं होती। धैर्य एवं दृढ़ता के साथ एक इंटरप्रेन्योर को अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आकर अनवरत प्रयास करना होता है। अपनी पुरानी जनरेशन के अनुभव से सीख लेते हुए बिना किसी हिचक के काम करना एंट्रेप्रेन्योरशिप की ज़रुरत है।
सत्र को आगे बढ़ाते हुए ब्रिग. डॉ. अशोक पाठक, (भारतीय सेना से सेवा निवृत्त) ने छात्रों को ज्ञान और कौशल क साथ एटिट्यूट पर काम करने की सलाह दी। एमबीए एवं बीबीए के छात्रों ने अपने एन्टरप्रिन्योरशिप बिज़नेस प्लान्स प्रस्तुत किये जिसमे ट्रैश बास्केट वेस्ट बेस्ट कलेक्शन, डॉग ऑनलाइन परचेज, पेपर बैग निर्माण, मिट्टी के बर्तन, पौधे आधारित दूध और पनीर, दुग्ध उत्पाद आदि प्रमुख थे। स्टडनेट्स को दिग्गजों से रचनात्मक आलोचना और सुझाव मिले।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…