" data-ad-slot="">
Categories: HOME

शारदा विवि के सहयोग से चल रहे पारिवारिक विवाद समाधान क्लीनिक का मना दूसरा स्थापना दिवस

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय एंव गौतमबुद्ध नगर पुलिस के संयुक्त प्रयास से चल रहे नॉलेज पार्क थाने में पारिवारिक विवाद समाधान क्लीनिक को दो साल सफलतापूवर्क पूरे हुए। स्थापना दिवस के समारोह में गौतम बुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह और शारदा विश्वविद्यालय के चांसलर पी.के. गुप्ता ने अपने विचार रखे। इस क्लीनिक में जुलाई 2020 से अब तक 600 से अधिक मामले दर्ज हुए है, जिसमें पारिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा आदि जैसे विवादो को सुलझाने हुते शारदा विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विशेषज्ञ, विधि विशेषज्ञ और गौतमबुद्ध नगर पुलिस पीड़ित लोगों को काउंसलिंग करते हैं। दो साल पूरे होने पर बधाई देते हुए शारदा विश्वविद्यालय के चांसलर पी. के. गुप्ता ने कहा अक्सर कई बार छोटे-छोटे विवाद बड़े तनाव का कारण बन जाते हैं, लोगों में एक दूसरे के प्रति लगाव कम हो जाता है, जिससे रिश्तों में दूरी बन जाती है। लोगों को पारिवारिक विवाद समाधान क्लीनिक की मुहिम से प्ररेणा लेनी चाहिए और इस प्रकार के कार्यक्रमों को बढ़ावा दे कर अन्य शहरों में भी ऐसी योजनाएं बननी चाहिए। गौतम बुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने कहा कि पारिवारिक विवाद समाधान क्लीनिक की सफलता और परिणाम को देखते हुए अन्य राज्य भी इस कार्यक्रम को अमल करने की तैयारी कर रहे है। इस मुहिम के कारण ऐसे कई परिवार है जो टूटने से बच गए है और लंबी कानूनी प्रक्रिया से भी उनका समय बच गया है। आज कल लोगों के बीच तनाव के कारण आत्महत्या के मामले भी बढ़ गऐ है ऐसे में केवल संचार एंव काउंसलिंग ही काम आ सकती है।

कार्यक्रम के दौरान शारदा विश्विद्यालय एवं गौतम बुद्ध नगर पुलिस टीम का मनोबल बढ़ाने हेतु उन्हे प्रसंसा पत्र एंव स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर गौतम बुद्ध नगर की एडिशनल सीपी भारती सिंह,डी सी पी ट्रैफिक गणेश साहा, डी सी पी ग्रेटर नोएडा मीनाक्षी कात्या यन और शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ के डीन डा प्रदीप कुल्श्रेष्ठ, वरिष्ठ काउंसलर डा रितु गौतम, डा उर्मिला यादव, हेड कांस्टेबल उषा भाटी, कांस्टेबल आंचल सैनी आदि लोग उपस्थित थे।

 

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

5 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

5 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

6 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

7 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

7 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>