" data-ad-slot="">
Categories: HOME

पानी नहीं, केवल स्तनपान अभियान के तहत बच्चों व अध्यापिकाओं ने किया जागरुक

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। सावित्री बाई फुले बालिका इन्टर कॉलेज में ‘ पानी नहीं, केवल स्तनपान अभियान’ के तहत दो दिवसीय जन जागरुकता अभियान चलाया गया, जिसके अन्तर्गत सामान्य जनसमूह को छः माह तक के शिशुओं को केवल स्तनपान कराने के लिए प्रेरित किया गया । इस अभियान के अन्तर्गत छात्राओं ने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जहां प्रार्थना सभा में कई रोचक कविताएँ तथा संक्षिप्त भाषण द्वारा लोगों को इस तथ्य से अवगत कराया गया कि भारत में बाल मृत्यु दर में कमी लाने के लिए छः माह तक के शिशुओं को केवल स्तनपान कराना ही आवश्यक है, शिशु को छः माह तक ऊपर से पानी देने की भी बिल्कुल आवश्यकता नहीं होती । ऊपर से पानी मात्र देने से भी शिशुओं को संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है । अत: इस सन्दर्भ में लोगों को प्रेरित तथा जागरूक करने के लिए विद्यालय की छात्राओं ने रैली का भी आयोजन किया जिसमें कक्षा आठ से दस तक की छात्राओं ने भाग लिया । इस रैली का नेतृत्व एन सी सी की छात्राओं ने विघालय की अध्यापिकाओं के निर्देशन में किया । छात्राओं ने चित्रकारी एवं स्लोगन के माध्मय से भी अपनी बात को सरलता एवं प्रभावपूर्ण ढंग से रखते हुए लोगों को जागरूक किया

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

14 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

2 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

2 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>