" data-ad-slot="">
Categories: HOME

एनआईईटी एनआईआरएफ-2022 रैंकिंग में यूपी में एकेटीयू का नंबर-1 प्राइवेट इंस्टीट्यूट

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा एनआईआरएफ-2022 रैंकिंग (नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क) में भी उत्तर प्रदेश में एकेटीयू का इंजीनियरिंग और फार्मेसी का नंबर एक इंस्टीट्यूट बन गया है। एनआईईटी ने इंजीनियरिंग में भारत में 145वीं रैंक प्राप्त की है। एनआईईटी फार्मेसी इंस्टीट्यूट ने पूरे भारत में 39वीं रैंक प्राप्त की है।  एनआईईटी इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट ने लगातार चौथी बार और एनआईईटी फार्मेसी इंस्टीट्यूट ने लगातार पाँचवी बार एनआईआरएफ रैंकिंग में अपना स्थान बनाया है और इतना ही नहीं, संस्थान ने हर वर्ष पहले की अपेक्षा इस वर्ष अपनी रैंकिंग में बढ़त हासिल की है। इस तरह एनआईईटी इंजीनियरिंग और फार्मेसी क्षेत्र में एनआईआरएफ-2022 में टॉप रैंक श्रेणी में अपना स्थान बनाने वाला एकेटीयू का एकमात्र इंस्टीट्यूट बन गया है। धर्मेंद्र प्रधान,  केंद्रीय शिक्षा मंत्री, भारत सरकार ने 15 जुलाई को नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क-2022 (एनआईआरएफ-2022) के परिणामों की घोषणा की।

एनआईआरएफ (नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क) शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली एक राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग प्रणाली है जो देश में शैक्षणिक संस्थानों की गुणवत्ता  का मूल्यांकन करती है, जिसके तहत शैक्षणिक संस्थानों को रैंकिंग दी जाती है। संस्थानों की रैंकिंग टीचिंग लर्निंग रिसोर्स, रिसर्च एंड प्रोफेशनल प्रैक्टिस, ग्रैजुएशन आउटकम, आउटरीच एंड इंक्लूसिविटी तथा पियर परसेप्शन जैसे पाँच सूचकांकों के आधार पर की जाती है।

एनआईआरएफ के सातवें संस्करण में उच्च शिक्षण संस्थानोंके लिए चार श्रेणियों समग्र, विश्वविद्यालय, कॉलेज और अनुसंधान संस्थान और सात विषय डोमेन इंजीनियरिंग, प्रबंधन, फार्मेसी, मेडिकल, आर्किटेक्चर, कानून और दंत चिकित्सा के अंतर्गत रैंकिंग की घोषणा की गयी है।

डॉ. ओ.पी. अग्रवाल-मैनेजिंग डायरेक्टर- एनआईईटी ने इस उपलब्धि पर संस्थान के सभी फ़ैकल्टी और स्टाफ को बधाई दी और कहा कि, “एनआईआरएफ-2022 में शानदार रैंक हासिल करना आप सभी के अथक प्रयासों का परिणाम है।“ उन्होंने सभी को भविष्य में भी इसी उत्साह और लगन के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए प्रेरित किया।

 

 

 

रमन बत्रा-एग्ज़ीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट-एनआईईटी, ग्रेटर नोएडा ने कहा कि, “एनआईईटी हमेशा अपने विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने लिए प्रतिबद्ध रहा है। इंस्टीट्यूट को मिलने वाली प्रशस्तियां और रैंकिंग एनआईईटी के प्रबंधन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के सम्मिलित प्रयास का परिणाम हैं। एनआईईटी इंजीनियरिंग और फार्मेसी इंस्टीट्यूट का लगातार एनआईआरएफ रैंकिंग में बने रहना इस बात की गवाही है कि एनआईईटी ने उन सभी मानकों को अपनाया है और उन पर खरा उतरा है जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए जरूरी हैं। एनआईईटी के सभी अर्ह शैक्षणिक कार्यक्रम एनबीए एक्रेडिटेड हैं। इंस्टीट्यूट को नैक ‘ए’ ग्रेड मिला है। एनआईईटी उत्तर भारत का पहला इंस्टिट्यूट है जिसे क्यूएस-आईगेज द्वारा इंजीनियरिंग में डायमंड सब्जेक्ट रेटिंग से नवाजा गया है”

 

एनआईईटी ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश का पहला संस्थान है जिसके आठ शैक्षणिक कार्यक्रम एनबीए एक्रिडिटेड हैं। इन कार्यक्रमों में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इन्फोर्मेशन टेक्नॉलॉजी, बायोटेक्नोलोजी,फार्मेसी, एमबीए, और एमसीए शामिल हैं। एनआईईटी 2021 में क्यूएस-आईगेज द्वारा इंजीनियरिंग में डायमंड सब्जेक्ट रेटिंग हासिल करने वाला उत्तर भारत का पहला संस्थान भी है। इससे यह बिलकुल साफ स्पष्ट है कि संस्थान विभिन्न माध्यमों से शिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए समर्पित है और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सर्वोत्तम प्लेसमेंट, इन्नोवेशन और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।

एनआईईटी ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश का पहला प्रतिष्ठित निजी ऑटोनॉमस शिक्षण संस्थान है जो छात्रों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करता है। अटल रैंकिंग ऑफ इंस्टीट्यूशंस ऑन इन्नोवेशन अचीवमेंट्स (एआरआईआईए -2020) में एनआईईटी, ग्रेटर नोएडा को देश के निजी उच्च शिक्षा संस्थानों की श्रेणी में शीर्ष 50 संस्थानों में स्थान मिला है।एनआईआरएफ-2022 में  एनआईईटी के फार्मेसी इंस्टीट्यूट ने देश में 39वीं रैंक,  एनआईईटी इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट ने 145वीं रैंक हासिल की है। सभी अर्ह पाठ्यक्रम एनबीए से एक्रीडिटेड हैं। संस्थान नैक (ए ग्रेड, 3.23) एक्रिडिटेड है। एनआईईटी इन चारों प्रशस्तियों को हासिल करने वाला उत्तर प्रदेश का अकेला निजी संस्थान है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

प्रदेश मंत्री महामेधा नागर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की महत्वपूर्ण भेंट, सौंपा 7 सूत्रीय प्रस्ताव

युवाओं, महिलाओं एवं समाज कल्याण के विषयों पर भी हुई विस्तृत चर्चा लखनऊ। भारतीय जनता…

19 hours ago

जीआईएमएस में भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन, सलमान अली की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

ग्रेटर नोएडा। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (जीआईएमएस), ग्रेटर नोएडा द्वारा पीजीडीएम बैच 2026–28 के…

19 hours ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में उत्साह एवं भक्तिभाव से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-3 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास, उत्साह…

19 hours ago

इस्कॉन  ग्रेटर नोएडा  में 3-5 सितंबर तक  भव्य रुप से आयोजित हो रहा है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

-भजन कीर्तन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन ग्रेटर नोएडा। अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन)…

4 days ago

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य,आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

-अभिमुखीकरण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र, उद्योग जगत से जुड़ने और उद्यमशीलता…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>