" data-ad-slot="">

सेन्ट जोसेफ स्कूल में छात्र संघ अलंकरण समारोह का हुआ आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। सेट जोसेफ विद्यालय में छात्रों एवं शिक्षकगणों की उपस्थिति में छात्र संघ के सदस्यों को चयनित पदों पर नियुक्त करने के लिए अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। फादर ऑल्विन पिन्टो ने मुख्य अतिथि मैनेजर फादर विनोय को फूलों का गुलदस्ता प्रदान किया तथा विद्यालय के छात्रों ने मनमोहक प्रार्थनानृत्य तथा मधुर गीत के द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। छात्र संघ के सदस्य अपने सदन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूर्ण निष्ठा तथा ईमानदारी से पूर्ण करने में सफल हो पाये इसके लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा अध्यापिकाओं ने ईश्वर से प्रार्थना की। मैनेजर फादर विनोय, प्रधानाचार्य फादर ऑल्विन पिन्टो, संयोजिका शाशि शर्मा, हेड बॉय तथा हेड गर्ल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया तत्पचात प्रधानाचार्य द्वारा छात्र सघ के सदस्यों को शपथ दिलाई गई कि वे विद्यालय के नियमों को ध्यान में रखते हुए अपने कर्तव्यों को स्वस्थ मानसिकता तथा दृढ संकल्प के साथ पूर्ण करेंगे।

मैनेजर फादर विनोय, प्रधानाचार्य फादर ऑल्विन पिन्टो, प्राइमरी हेड मिस्ट्रस, सिस्टर सीथा तथा प्री प्राइमरी हेड मिस्ट्रस सिस्टर मेबल द्वारा छात्र संघ के सदस्यों को सैशे तथा बचेस पहनाकर सम्मानित किया गया। तथा प्रधानाचार्य द्वारा प्रत्येक सदन के कैप्टनस को उनके सदन के प्रतीक चिह्न (सदन ध्वज) प्रदान किये गये। हेड बॉय (अनुराग तिवारी) तथा हेड गर्ल (इशिका श्रीवास्तव) ने प्रधानाचार्य स्कूल प्रबंधन, छात्र संघ। अध्यक्ष मिस्टर शाजि तथा शिक्षकगणों को धन्यवाद देते हुए अपने पद की गरिमा बनाए रखने एवं अपनी जिम्मेदारियों को पूर्णता से वहन करने का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य ऑल्विन पिन्टो ने छात्र संघ के सदस्यों का अपने उत्साहवर्धक शब्दों से मार्गदर्शन किया तथा उन्हें शुभकामनाएँ दी।

छात्र संघ के सदस्य

हेड बॉय-अनुराग तिवारी, हेड गर्ल-इशिका श्रीवास्तव, डिप्यूटी हेड बॉय-शाश्वत कुमार श्रेश्ठ, डिप्यूटी हैड गर्ल-नीवी, ब्लू हाउस कैप्टन विकास कुमार शर्मा, खुशी भाटी, ग्लू हाउस वाइस कैप्टन-भुपेन्द्र कुमार, तनिश्का गौतम, ग्रीन हाउस कैप्टन विशू पराज नेगी, सौम्या अधाना, ग्रीन हाउस वाइस कैप्टन विनीत शर्मा, दामिनी चंद्र प्रभा रेड हाउस कैप्टन दिपाशू भाटी, रिशिका चौधरी, रेड हाउस वाइस कैप्टन प्रद्युम्न गुप्ता, अशिका त्यागी यैलो हाउस कैप्टन-प्रतीक सिंह, मिली त्यागी, यैलो हाउस वाइस कैप्टन प्रांजल भार्मा, स्नेहा आनंद को जिम्मेदारी दी गयी।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>