ग्रेटर नोएडा। आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा पूर्व छात्रों के साथ फिर से जुड़ने और उनकी सफलता और विभिन्न उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए हर साल एलुमनाई मीट “मिलाप” का आयोजन करता है। 2022 की एलुमनाई मीट का आयोजन 19 नवंबर 2022 को संस्थान के प्रांगण में किया गया । मिलाप में पुरानी यादें, भाईचारा, सम्मान और संकल्प की भावनाएं प्रदर्शित हुईं जिसमे सभी छात्र भाव विभोर हो गए। संस्थापक अध्यापकों ने भी मिलाप की शोभा बढ़ायी। पहले सत्र की शुरूआत परिचय के दौर से हुई, जिसमें मौजूद सभी लोगों ने अपना और अपनी यात्रा का परिचय दिया। केंद्र की नींव रखने वालों से लेकर हाल ही में प्रवेश करने वालों तक,सभी ने अपने व्यक्तिगत और जीवन के सामूहिक अनुभवों में संस्थान द्वारा निभाई गई भूमिका का ज़िक्र किया। मौजूदा छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…