गौर पूर्णिमा उत्सव में वृन्दावन के कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति,प्रभु कीर्तन करते हुए भक्त खूब झूमे

Artists of Vrindavan gave a captivating presentation in Gaur Purnima Utsav, organized by ISKCON.

ग्रेटर नोएडा। इस्कॉन ग्रेटर नोएडा की तरफ से गौर पूर्णिमा का तीन दिवसीय उत्सव की शुरुआत अल्फा-दो लेबर चौक डेल्टा के सामने हुआ। पहले दिन अतुल कृष्ण प्रभु ने भगवान की कथा को विस्तार से सुनाया और प्रभु के नाम का कीर्तन करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में  वृन्दावन से आये भक्त कलाकारों के द्वारा नाट्यलीला का मंचन किया गया, मंचन में को देखकर दर्शन भाव विभोर हो गए। इसी के साथ थिएटर के माध्यम सें भगवान की लीला को दर्शाया गया। इसी के साथ रॉक कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से सभी को नृत्य करने के लिए मजबूर कर दिया। उत्सव पंडाल में गोवर्धन पर्वत बनाया गया है, जिसमें हजारों भक्तों ने गिरिराज गोवर्धन की परिक्रमा की।

Artists of Vrindavan gave a captivating presentation in Gaur Purnima Utsav, organized by ISKCON.

अतुल कृष्ण दास व स्वरुप आनन्द दास ने बताया कि इस्कान का सेवा का भाव रहता है, मंदिर के आसपास कोई भूखा न रहे। रविवार को ग्रेनो वेस्ट से एक टीम की तरफ से बच्चों द्वारा प्रस्तुति दी गयी। 25 मार्च होली के दिन महाप्रभु का प्राकट्य अभिषक किया जाएगा। इसी के साथ ग्रेटर नोएडा के लोग नाट्य की प्रस्तुति देगें, जिसमें भगवान श्रीराम व श्रीकृष्ण के बीच समन्वय को दर्शाया जाएगा। इसी दिन एक हजार किलो फूलों से सजाया जाएगा और राधा कृष्ण का नौकाविहार कराया जाएगा। भगवान के लिए जो भी लाना चाहते हैं वह भोग लगा सकता है। इसी दिन फूलों की होली खेली जाएगी, जिसमें लोग शामिल होंगे।

Spread the love