" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

एसेंट इंटरनेशनल स्कूल में 8 फरवरी को होगा प्रवेश परीक्षा का आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। डेल्टा-II स्थित एसेंट इंटरनेशनल स्कूल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए प्रवेश सह प्रवेश परीक्षा (Entrance cum Admission Test) का आयोजन रविवार, 8 फरवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया जाएगा। एसेंट इंटरनेशनल स्कूल अपने विद्यार्थियों को एक घरेलू एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करता है, जहाँ हर बच्चे पर विशेष ध्यान दिया जाता है। विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता का विकास, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, सामाजिक कौशल, संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों को विद्यार्थियों में विकसित करने पर विशेष जोर दिया जाता है। विद्यालय ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए आधुनिक सुविधाओं के साथ AI आधारित शिक्षा प्रणाली को अपनाया है, जिससे छात्र वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए स्वयं को तैयार कर सकें।

विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि हर बच्चे को उसकी क्षमता पहचानने और उसे वैश्विक मंच पर स्थापित करने के लिए विशेष मार्गदर्शन और व्यक्तिगत ध्यान की आवश्यकता होती है, जिसे एसेंट इंटरनेशनल स्कूल पूरी निष्ठा से प्रदान करता है। प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति (Scholarship) प्रदान की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अभिभावक निर्धारित तिथि एवं समय पर विद्यालय परिसर में संपर्क कर सकते हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>