ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा ने स्मार्टब्रिज के साथ एक रणनीतिक समझौता पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य छात्रों को व्यावहारिक शिक्षा, उद्योग से जुड़ाव तथा भविष्य उन्मुख कौशल प्रदान करना है, ताकि वे तेजी से बदलते पेशेवर परिवेश में सफल हो सकें। यह सहयोग प्रशिक्षण कार्यक्रमों, लाइव प्रोजेक्ट्स, विशेषज्ञ सत्रों और उद्योग-उन्मुख पहलों के माध्यम से छात्रों को वास्तविक कार्य अनुभव से जोड़ने पर केंद्रित रहेगा। इस पहल से छात्रों की रोजगार क्षमता बढ़ेगी और उन्हें नई तकनीकों व उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जा सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. नीमा अग्रवाल, अतिरिक्त प्रबंध निदेशक, एनआईईटी ग्रेटर नोएडा ने कहा कि स्मार्टब्रिज के साथ यह रणनीतिक साझेदारी हमारे छात्रों को उद्योग से सीधे जुड़ने का अवसर प्रदान करेगी और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेगी। एनआईईटी में हम हमेशा ऐसे सहयोगों को बढ़ावा देते हैं जो शिक्षा को अधिक प्रासंगिक और करियर-केंद्रित बनाते हैं।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…