ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित मैनेजमेंट शिक्षा के क्षेत्र में विख्यात संस्थान जीएनआईओटी इंस्टीट्यूशंस ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में आगामी ग्यारह फरवरी को पीजीडीएम पाठ्यक्रम 2023–25 बैच के विद्यार्थियों के लिए दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम संस्थान परिसर में संपन्न होगा। इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आरिफ मोहम्मद खान, राज्यपाल, बिहार उपस्थित रहेंगे। वे पीजीडीएम पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को डिग्रियाँ प्रदान करेंगे एवं अपने प्रेरणादायक संबोधन से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।
जीएनआईओटी इंस्टीट्यूशंस ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह ने बताया कि पीजीडीएम पाठ्यक्रम 2023–25 बैच के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ व्यावसायिक दक्षता का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस बैच के सभी विद्यार्थियों को संस्थान द्वारा शत प्रतिशत प्लेसमेंट सहयोग प्रदान किया गया है, जो जीएनआईओटी इंस्टीट्यूशंस की इंडस्ट्री-ओरिएंटेड शिक्षा प्रणाली और मजबूत कॉरपोरेट कनेक्ट का प्रमाण है। संस्थान प्रबंधन के अनुसार, पीजीडीएम पाठ्यक्रम 2023–25 बैच के विद्यार्थियों ने शिक्षा, नवाचार, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। दीक्षांत समारोह उनके परिश्रम, समर्पण और उज्ज्वल भविष्य की औपचारिक मान्यता का प्रतीक है। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूशंस ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज का यह दीक्षांत समारोह न केवल विद्यार्थियों के लिए बल्कि उनके अभिभावकों और शिक्षकों के लिए भी गर्व का क्षण होगा। संस्थान परिवार को विश्वास है कि यह आयोजन शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की परंपरा को और अधिक सुदृढ़ करेगा।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…