" data-ad-slot="">
Categories: Delhi..HOME

लापता रिंकी कुमारी का 15 महीनों के बाद अपने परिवार से पुनर्मिलन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

नई दिल्ली। रिंकी कुमारी (महिला, 28 वर्ष, अविवाहित) जो पिछले 15 महीनों से अपने घर से बिछड़ी हुई थी, को उसके परिवार से 24 फ़रवरी को ‘एस्पाइरिंग लाइव्स’ एनजीओ, चेन्नई, तमिलनाडु के द्वारा मिलाया गया जब रिंकी कुमारी के पिताजी (राजेन्द्र प्रसाद वर्मा), और दूर के मामा (नरेश) ‘एस एस समिथि अभया केन्द्रम’ संस्था, कोल्लम जिला, केरल रिंकी कुमारी को वापस घर ले जाने के लिए आए। कल (26 फरवरी) सायं काल में रिंकी कुमारी अपने पिता, और दूर के मामा के साथ वापस घर पहुँच गई। घर पर सभी लोग बहुत खुश हुए। एस्पाइरिंग लाइव्स ने रिंकी कुमारी के परिवार का पता लगाकर उसको उसके परिवार से मिलाया है।
रिंकी कुमारी जो हिरपुर रेड लाइट, कोड़ी कॉलोनी, ताहिरपुर, की रहने वाली है, 15 महीने पूर्व (29 नवंबर, 2019) अपने इस किराये के घर से लापता हो गई थी। मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण रिंकी कुमारी लापता हो गई थी। इसके लापता होने की वजह से इसके परिवार वालों का बुरा हाल था। परिवार ने रिंकी कुमारी की गुमशुदगी की रिपोर्ट सम्बंधित पुलिस थाना (जीटीबी एन्क्लेव), दिल्ली में 30 नवंबर, 2019 को की। परिवार वालों ने अपनी तरफ से हर संभव कोशिश की रिंकी कुमारी को ढ़ूँढ़ने की, लेकिन वह नहीं मिल सकी क्योंकि रिंकी कुमारी की मानसिक अस्वस्थता ने उसे घर से काफी दूर (केरल राज्य) पहुँचा दिया था। इसको इसकी असहाय स्थिति में 28 जनवरी, 2020 को वनिता पुलिस स्टेशन, कोल्लम जिला, केरल द्वारा एस एस समिथि अभया केंद्रम नामक संस्था में भर्ती कराया गया ताकि इसका गुजर-बसर हो सके। इस संस्था ने 24 जुलाई, 2020 को एस्पाइरिंग लाइव्स एनजीओ जो मानसिक रूप से अस्वस्थ लापता लोगों को उनके परिवार से मिलाने का कार्य करता है, से संपर्क किया ताकि रिंकी कुमारी को उसके परिवार से मिलाया जा सके। एस्पाइरिंग लाइव्स के मैनेजिंग ट्रस्टी, जिनका नाम ‘मनीष कुमार’ है, से फ़ोन से संपर्क किया गया। मनीष कुमार ने रिंकी कुमारी से 24 जुलाई, 2020 को बात की। रिंकी कुमारी अपनी मानसिक अस्वस्थता के कारण अपने परिवार और घर के बारे में ठीक से नहीं बता पाई। बावजूद इसके, मनीष कुमार ने रिंकी कुमारी के द्वारा बताए हुए अस्पष्ट तथ्यों के आधार पर ही इसके परिवार वालों का पता लगाना प्रारम्भ किया। और, उसी दिन (24 जुलाई) को ही उन्हें रिंकी कुमारी के परिवार वालों का पता लग गया। मनीष कुमार ने विभिन्न स्रोतों के माध्यम से रिंकी कुमारी के परिवार वालों का पता लगाया। जब मनीष कुमार ने रिंकी कुमारी के परिवार वालों को फ़ोन से रिंकी कुमारी के सकुशल केरल राज्य में होने की बात कही तो उनलोगों की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। पूरा परिवार अत्यंत ही खुश हो उठा। यह ख़ुशी इसलिए भी ज्यादा थी क्योंकि रिंकी कुमारी को लापता हुए लम्बा समय बीत चूका था और वह मानसिक रूप से भी अस्वस्थ थी जिसने परिवार वालों को यह भी डर करके रखा था कि रिंकी कुमारी शायद अब इस दुनिया में ही न हो। इसलिए, रिंकी कुमारी के होने भर की खबर मात्र से ही परिवार हर्ष के सागर में डूब गया। कोरोना थोड़ा और कम होने का इंतजार किया गया ताकि इसके परिवार वाले ज्यादा सुरक्षितपूर्वक एस एस समिथि अभया केंद्रम आकर रिंकी कुमारी को वापस अपने घर लेकर जा सकें। इस बीच, रिंकी कुमारी के परिवार वालों का रिंकी कुमारी से फ़ोन के द्वारा संपर्क करवाया जाता रहा। मनीष कुमार ने रेल के आरक्षण से लेकर आगमन-प्रस्थान तक की पूरी जानकारी रिंकी कुमारी के परिवार वालों को दी ताकि वे लोग सुरक्षितपूर्वक रिंकी कुमारी को वापस घर ले जा सकें।
रिंकी कुमारी का अपने परिवार से पुनर्मिलन में एस्पाइरिंग लाइव्स की संस्थापक फरीहा सुमनका भी बहुमूल्य सहयोग रहा है। न केवल रिंकी कुमारी और उनका परिवार अपितु वहाँ के स्थानीय लोग भी रिंकी कुमारी का अपने परिवार से पुनर्मिलन को लेकर अत्यंत ही खुश हैं। एस्पाइरिंग लाइव्स की टीम भी इस पुनर्मिलन से अत्यंत ही प्रसन्न है। आजकल के इस भाग-दौड़ के माहौल में जब पारिवारिक सौहार्द और पारिवारिक बंधन तेजी से कम होता जा रहा है, तब उस परिवेश में रिंकी कुमारी के परिवार वालों ने गरीबी और कोरोना के डर को पीछे छोड़ते हुए पारिवारिक सौहार्द और पारिवारिक बंधन का, दिल्ली से केरल आकर और रिंकी कुमारी को वापस घर ले जाकर, जो अनूठा उदाहरण इस समाज को पेश किया है, उसके लिए हम रिंकी कुमारी के परिवार को सलाम करते हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>