मेट्रो यूनिवर्सिटी में एसोसिएट कॉन्क्लेव  का आयोजन, शैक्षिक नवाचार व शोध विषय पर हुई चर्चा

Associate Conclave organised at Metro University, discussion on educational innovation and research

ग्रेटर नोएडा। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से उभरते हुए संस्थान, मेट्रो यूनिवर्सिटी ने  एसोसिएट कॉन्क्लेव का आयोजन किया। इस कॉन्क्लेव में एजुकेशन सेक्टर से जुड़े विशेषज्ञों ने  भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को तेजी से बदलते औद्योगिक परिदृश्य से जोड़ना है ताकि छात्रों को भविष्य के लिए करियर का सही विकल्प चुनने में मदद  मिल सके। मेट्रो विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजेश पाठक ने कहा कि मेट्रो यूनिवर्सिटी का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि शैक्षणिक शिक्षा और व्यावहारिक दुनिया के बीच के अंतर को कम करना है। हमारे डीन और विशेषज्ञों के अनुभव छात्रों को उनके शैक्षणिक लक्ष्यों को सही करियर दिशा देने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि मेट्रो यूनिवर्सिटी एक उभरता हुआ उच्च शिक्षण संस्थान है जो शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार (Innovation) और छात्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और मीडिया में बेहतरीन कोर्सेज के साथ, यूनिवर्सिटी का लक्ष्य भविष्य की चुनौतियों के लिए पेशेवर तैयार करना है।

इस विशेष सत्र के दौरान तीन मुख्य क्षेत्रों इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और मीडिया के करियर स्कोप पर विस्तार से चर्चा की गई। तीनों विभागों के डीन ने अपने-अपने क्षेत्रों का नेतृत्व करते हुए छात्रों को वर्तमान मार्केट ट्रेंड्स, नए उभरते जॉब प्रोफाइल्स और वैश्विक अर्थव्यवस्था में सफल होने के लिए जरूरी स्किल्स के बारे में बारीकी से समझाया। स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड  टेक्नोलॉजी के सत्र में प्रो. (डॉ.) दिलकेश्वर पांडेय ने पारंपरिक इंजीनियरिंग के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, ऑटोमेशन और सस्टेनेबल एनर्जी के बढ़ते तालमेल पर जोर दिया गया। स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के सत्र में प्रो. (डॉ.) अनूप पंत ने  डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, डेटा-आधारित निर्णय लेने की क्षमता और आज के कॉर्पोरेट माहौल में एंटरप्रेन्योरशिप (उद्यमिता) के महत्व को रेखांकित किया गया। स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के सत्र में डॉ. अरुणेश कुमार द्विवेदी ने  डिजिटल जर्नलिज्म, कंटेंट क्रिएशन, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन और मॉडर्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स के विस्तार और इनमें मौजूद अपार संभावनाओं के बारे में बताया गया।

Spread the love
RELATED ARTICLES
Most Viewed