एस्टर चेस फेस्ट-2026 में उभरती शतरंज प्रतिभाओं की दिखी प्रतिभा,55 विद्यालयों के 275 खिलाड़ी हुए शामिल

Aster Chess Fest 2026 showcases budding chess talents, with 275 players from 55 schools participating

ग्रेटर नोएडा,18 जनवरी। एस्टर स्कूल, केपी- एक में आयोजित एस्टर चेस फेस्ट-2026 अंतर-विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में अंडर-7, अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13 एवं अंडर-15 आयु वर्गों में बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए। टूर्नामेंट में 55 विद्यालयों के 275 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों में तार्किक सोच, एकाग्रता, निर्णय क्षमता तथा खेल भावना का विकास करना था। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट रणनीतिक कौशल, धैर्य एवं अनुशासन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

एस्टर चेस फेस्ट 2025 के परिणाम रहे

अंडर-7

अनिकेत मिश्रा – जूनियर ग्रैंडमास्टर

वाफी शाह हुसैन – प्रथम उपविजेता

एकांश मिश्रा – द्वितीय उपविजेता

अंडर-9 (बालक)

अद्वय सिंह – जूनियर ग्रैंडमास्टर

अर्जुन सिंह पवाड़िया – प्रथम उपविजेता

आयांश कुमार – द्वितीय उपविजेता

अंडर-9 (बालिका)

अनिका शर्मा– जूनियर ग्रैंडमास्टर

भार्गवी अडतिरी– प्रथम उपविजेता

मधु– द्वितीय उपविजेता

अंडर-11 (बालक)

अभिजय पांडेय – जूनियर ग्रैंडमास्टर

उद्भव कोहली – प्रथम उपविजेता

अमोघ खुराना – द्वितीय उपविजेता

अंडर-11 (बालिका)

श्रेयोवी – जूनियर ग्रैंडमास्टर

आरविका – प्रथम उपविजेता

अलीना सैफी – द्वितीय उपविजेता

अंडर-13 (बालक)

आद्यंत सिंह – जूनियर ग्रैंडमास्टर

रेयांश सिंह पुंडीर – प्रथम उपविजेता

ईशान – द्वितीय उपविजेता

अंडर-13 (बालिका)

रियान्शी सिन्हा – जूनियर ग्रैंडमास्टर

ताविशी धादरवाल – प्रथम उपविजेता

तितिक्षा अग्रवाल – द्वितीय उपविजेता

अंडर-15 (बालक)

अर्जुन मलिक – जूनियर ग्रैंडमास्टर

अनंत भारद्वाज – प्रथम उपविजेता

ध्रुव पंवार – द्वितीय उपविजेता

अंडर-15 (बालिका)

निध्शा सिंगा – जूनियर ग्रैंडमास्टर

पर्ल मिश्रा – प्रथम उपविजेता

आयना मल्होत्रा – द्वितीय उपविजेता

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डॉ. वी. के. शर्मा, चेयरमैन, एस्टर इंस्टीट्यूशंस रहे। समापन समारोह में विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 5100/-, द्वितीय पुरस्कार 2100/- एवं तृतीय पुरस्कार 1100/- प्रदान किए गए। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए आयोजन समिति को इस सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए बधाई दी।

 

Spread the love