" data-ad-slot="">

धनतेरस पर पूजा करने का शुभ मुहुर्त, जाने क्या खरीदने से वर्षभर होती रहेगी धन की वर्षा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

न्यूज डेस्क(संवाद एक्सप्रेस)। कार्तिक कृष्ण पक्ष त्रयोदशी को धनतेरस के रूप में मनाया जाता है। इसे धनवंतरी त्रयोदशी भी कहां जाता है। इस वर्ष धनतेरस का मुहूर्त 2 नवम्बर को प्रात: 11:31 बजे के उपरांत प्रारंभ होगा जो 3 नवंबर के प्रात: 9 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। इस अवधि में सुबह 11:34 बजे से लेकर 12:57 दोपहर अमृत रहने के कारण यह समय उत्तम मुहूर्त है। इसके उपरांत संध्या 6:45 बजे से रात 8 बजकर 21 मिनट तक लाभ रहने के कारण इस समय खरीद होने पर वस्तु लम्बे समय तक घरवाले को लाभ देते रहेगा। खासकर रात 9:57 बजे से लेकर 11:34 बजे तक शुभ रहने के कारण इस अवधि में क्रय किया हुआ वस्तु की शुभता दीर्घ काल तक बनी रहेगी। रात 11:34 बजे से लेकर रात 12:10 बजे मिनट तक क्रय किया हुआ वस्तु अमृत तुल्य फल देनेवाला साबित होगा।
धनतेरस पर खरीदना होगा शुभ
धनतेरस के दिन खरीदारी का महत्व होता है। इस दिन सोना, चांदी, पीतल की चीजें और झाड़ू खरीदना शुभ माना गया है। घर में नई चीज खासकर बर्तन, सोना-चांदी, सिक्के, वाहन, व्यवसायिक वाहन, भूमि, भवन, फ्लैट, भूमि आदि का क्रय करने का विधान या परंपरा है। साथ ही लक्ष्मी-गणेशजी की मूर्ति, सोने-चांदी एवं स्फटिक का श्री यंत्र भी इन्ही मुहूर्त में खरीदे तो उत्तम रहेगा। धनतेरस के अवसर पर शुभ, लाभ एवं अमृत चौघडिय़ा में स्फटिक श्रीयंत्र का क्रय करना भी परिवार के सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए उत्तम होता है। साथ ही इससे भवन में उपस्थित वास्तु दोष का निवारण स्वत: होते रहता है, और घर में निरंतर शुभ एवं अलौकिक उर्जा का प्रवाह होते रहता है। फलस्वरूप घर में वास करने वाले लोग पूर्ण रूप से दिव्य एवं अलौगिक शक्तियों का लाभ मिलते रहता है।
धनतेरस पूजा विधि-विधान
धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है. भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन के दौरान सोने का कलश लेकर प्रकट हुए थे. ऐसे में दिवाली के दो दिन धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की षोडशोपचार विधि से पूजा करनी चाहिए. धनतेरस की शाम को घर के मुख्य द्वार, आंगन और घर के दक्षिण दिशा में दीपक जरूर जलाएं। धनतेरस के दिन यम के नाम से भी दीपक रखे जाते हैं. इस दिन पूजा करने से घर सुख-सुविधा और धन-धान्य से भरा हुआ रहता है।
धनतेरस पर क्या खरीदें और क्या नहीं
धनतेरस के दिन खरीदारी का विशेष महत्व होता है। इस दिन सोना, चांदी, पीतल की चीजें और झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। हालांकि धनतेरस पर काले रंग की वस्तुएं, कांच, एल्युमीनियम और लोहे से बनी चीजें बिल्कुल नहीं खरीदनी चाहिए

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

5 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

6 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

6 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

7 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

8 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>