" data-ad-slot="">

मैराथन के जरिये लॉयड कॉलेज ने जीवन,स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति दिया समाज को सन्देश

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। लॉयड कॉलेज ने एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया जो पिछले 19 वर्षों से अधिक समय से दिल्ली एनसीआर में मैराथन का आयोजन निरन्तर कराया जा रहा है। कार्यक्रम का सफल आयोजन कोच रविंदर के सहयोग से सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती के उत्सव को भी प्रतिबिम्बित करता है। दौड़ में 8 वर्ष से 80 वर्ष की आयु के 400 से अधिक लोगों ने भाग लिया और इसमें लगभग 50 लोगों ने 42 किलोमीटर की फुल मैराथन दौड़ लगाई, जिसे लॉयड ग्रुप निदेशक डॉ. वंदना अरोड़ा सेठी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन दौड़ सबसे लोकप्रिय थी जिसे लॉयड ग्रुप के अध्यक्ष अनिल वासवानी ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

लॉयड ग्रुप स्वास्थ्य के प्रति भी काफी जागरूक है। अपने अनेक संकाय और कर्मचारियों एवं छात्रों के साथ परिसर में प्रतिदिन योग का आयोजन कराता है, जिसमें 5 किमी और 10 किमी मैराथन दौड़ भी शामिल हैं। पूरा माहौल जोश और उत्साह से भरा हुआ था और धावक भी इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित थे। लॉकडाउन खुलने के बाद यह अपनी तरह का पहला आयोजन था और दिल्ली एनसीआर के लोग खूब मस्ती करने के लिए उत्सुक और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक थे।

इस उपलक्ष्य में लॉयड परिसर में विशाल वृक्षारोपण भी किया गया। धावकों को लगभग 300 पौधे बांटे गए और विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों द्वारा परिसर के अंदर लगभग 50 पौधे लगाए गए जो जीवन,स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति एक सकारात्मक पहल है।

इस कार्यक्रम में लॉयड ग्रुप के अध्यक्ष मनोहर थैरानी ने भी हिस्सा लिया, जिन्होंने इस कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की और यह भी घोषणा करते हुए कहा कि संस्थान इस मैराथन कार्यक्रम को वार्षिक उत्सव के रूप प्रतवर्ष आयोजित करेगा। लॉयड ग्रुप डॉ. वंदना अरोड़ा ने 5, 10, 21 और 42 किलोमीटर की प्रत्येक श्रेणी में विजेताओं को मेडल और ट्राफियां बांटी, जिसने धावकों को और अधिक उत्साहित और प्रेरित किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>