" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

पूर्व चैयरमैन गजराज सिंह पर धोखाधड़ी जैसे कई संगीन आरोप में दर्ज हुआ मुकदमा,पुलिस कर रही है मामले की जांच

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-पूर्व चेयरमैन पर कंपनी के अन्य डायरेक्ट्स ने झूठा मुकदमा दर्ज कराने का लगाया आरोप
-आरोप है कि बिना किसी आधार के धमकी देने का फर्जी मुकदमा कराया गया दर्ज

ग्रेटर नोएडा। पूर्व चेयरमैन के पति गजराज सिंह, बादलपुर पर देहरादून उत्तराखण्ड में फ़र्ज़ी दस्तावेज़ व दस्तखत कर करोड़ो की धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज है, आरोप है कि गजराज सिंह ने तथ्यों को छुपाकर हातम सिंह व अन्य के विरुद्ध झूठा मुक़दमा दर्ज कराया। पीड़ित का कहना है कि गजराज सिंह ने आई एस पी कंपनी के अपने अन्य पार्टनर्स हातम सिंह, ईश्वर सिंह व अशोक कुमार के साथ करोड़ो की धोखाधड़ी किया गया है, इस बाबत एक मुकदमा थाना राजपुर देहरादून में 23 जुलाई 2021 को दर्ज किया गया था। मुक़दमें के अनुसार गजराज सिंह ने अपने पार्टनर्स के नाम से फर्जी दस्तखत कर फर्जी दस्तावेज़ बनाये व उन्हें करोड़ो की धोखाधड़ी में प्रयोग किया।
गजराज सिंह ने अपने निजी फायदे के लिए आई एस पी कम्पनी के अन्य डायरेक्टर्स हातम सिंह, ईश्वर सिंह व अशोक कुमार की बिना सहमति के बैंकों में कम्पनी की जमीने गारंटी के रूप में जमा कर करोड़ों का धोखा भी कर चुका है। आई एस पी कम्पनी के गठन के समय तो उपरोक्त सभी चारों डायरेक्टर्स 25 प्रतिशत प्रत्येक के शेयर होल्डर्स थे व गजराज सिंह ने बिना कम्पनी के अन्य डायरेक्टर्स के अनुमति फ़र्जी तरीके से अपने शेयर कम्पनी बढ़ा लिए। आरोप है कि गजराज सिंह ने बदले की भावना से व तथ्यों को छुपा कर अपने पार्टनर्स हातम सिंह, ईश्वर सिंह व अशोक कुमार के विरुद्ध झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। 28 अक्टूबर को पंजीकृत हुआ मुकदमा झूठे तथ्यों व मनगढ़त घटना पर आधारित है, ऐसा भी कहा जा रहा है की गजराज सिंह ने मुकदमा थाना बिसरख क्षेत्राधिकार में दर्ज़ करने हेतु धमकी की मनगढ़त घटना का कारित होना बताया है। हातम सिंह, ईश्वर सिंह व अशोक कुमार का आरोप है कि मेरे उपर जो भी मुकदमा दर्ज कराया गया है वह पूरी तरह से झूठा है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>