" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

आत्महत्या की रोकथाम के लिए गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में बुधवार को आत्महत्या रोकथाम कार्यक्रम के तहत मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु विविध गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता उत्पन्न करना और सकारात्मक संवाद को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण अभियान से हुई, जिसमें छात्रों, शिक्षकों और विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने मिलकर परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में थी, बल्कि जीवन को बचाने और पोषित करने के प्रतीक के रूप में भी प्रस्तुत की गई। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष मानसिक स्वास्थ्य अभियान  “अपने मित्र को जाने” का शुभारंभ किया गया। यह अभियान छात्रों द्वारा छात्रों के लिए संचालित किया जाएगा, जिसमें सहकर्मी समूहों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जाएगा। इस पहल का मार्गदर्शन मनोविज्ञान एवं मानसिक स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जाएगा।

इस अभियान का उद्घाटन कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. विश्वास त्रिपाठी, कुलसचिव, प्रो. बंदना पांडेय, अधिष्ठाता, सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय तथा डॉ. मनमोहन सिंह शिशोदिया, अधिष्ठाता, छात्र कल्याण, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया और ऐसे कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की सराहना की। इसके पश्चात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने “आप अकेले नहीं हैं”, “मानसिक स्वास्थ्य है ज़रूरी” जैसे नारों के साथ पूरे परिसर में भ्रमण किया। इस रैली ने छात्रों को एकजुट होकर एक-दूसरे का सहारा बनने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा “साइ ऑर्बिट क्लब” द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक, जो पीयर ग्रुप आधारित मानसिक स्वास्थ्य अभियान का हिस्सा था। इस नाटक में छात्रों की मानसिक चुनौतियों, अकेलेपन, दबाव और आत्महत्या जैसे गंभीर विषयों को प्रभावशाली ढंग से मंचित किया गया। प्रस्तुति ने दर्शकों को भावुक कर दिया और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति गंभीर सोच को प्रेरित किया। इस संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन डॉ. आनंद प्रताप सिंह, अध्यक्ष, मनोविज्ञान एवं मानसिक स्वास्थ्य विभाग व समाज कार्य विभाग, सभी संकाय सदस्यों, एवं छात्रों, मनोविज्ञान एवं मानसिक स्वास्थ्य विभाग तथा समाज कार्य विभाग, के सहयोग से किया गया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>