" data-ad-slot="">

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का स्वाद चखने को मिलेगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 में, दिखेगा क्राफ्ट व कल्चर का संगम

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

“स्वाद उत्तर प्रदेश” थीम के तहत आगंतुक गेट नंबर 3 से लेकर हॉल नंबर 7 तक लेंगे व्यंजनों का स्वाद

25 आकर्षक फूड स्टॉल्स के माध्यम से देसी और विदेशी खरीदारों को यूपी के खानपान की समृद्ध परंपरा का अनुभव मिलेगा

मुरादाबादी दाल, बनारसी पान व लस्सी, पंछी पेठा, जैन शिकंजी, बनारसी लस्सी, मथुरा का पेड़ा और खुर्जा की खुरचन जैसे लजीज व्यंजन बिखेरेंगे चमक

यूपी के एमएसएमई उद्यमियों के साथ ही फूड ब्रांड्स को भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा यूपीआईटीएस 2025

लखनऊ, 10 सितंबर। योगी सरकार की पहल पर आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 इस बार आगंतुकों को केवल प्रदेश के शिल्प और संस्कृति से ही नहीं, बल्कि खानपान की विविधता से भी रूबरू कराएगा। “स्वाद उत्तर प्रदेश” थीम के तहत आगंतुक गेट नंबर 3 से लेकर हॉल नंबर 7 तक प्रदेश के हर कोने के व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। यहां 25 आकर्षक फूड स्टॉल्स लगाए जाएंगे, जहां देसी और विदेशी खरीदारों को यूपी के खानपान की समृद्ध परंपरा का अनुभव मिलेगा। उल्लेखनीय है कि 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे संस्करण का आयोजन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 को आयोजन का शुभारंभ करेंगे।

इन्फ्रास्ट्रक्चर और तैयारियां
इस महाआयोजन में आने वाले बायर्स यूपी के स्वाद को भी चख सकेंगे। इसकी वृहद तैयारियां की जा रही हैं। फूड एंड बेवरेज सेक्शन के लिए खास तौर पर 3×3 मीटर आकार के 25 ऑक्टोनॉम स्टॉल्स बनाए जा रहे हैं। इन्हें 75 मीटर x 6 मीटर के विशाल हैंगर के भीतर प्लेटफॉर्म पर सजाया जाएगा। स्टॉल्स को बिजली की पर्याप्त आपूर्ति (100 किलोवॉट लोड) सुनिश्चित की जाएगी ताकि प्रस्तुति और सेवा में किसी तरह की कमी न रहे।

व्यंजनों के जरिए होगी ब्रांडिंग
ट्रेड शो का यह सेक्शन केवल खानपान तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि यह यूपी के फूड ब्रांड्स और एमएसएमई उद्यमियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का माध्यम भी बनेगा। “स्वाद यूपी का” सेक्शन में पेश किए जा रहे व्यंजन यूपी के हर जिले की पहचान को वैश्विक मंच पर स्थापित करेंगे। यूपीआईटीएस-2025 में आने वाले विदेशी खरीदारों के लिए यह सेक्शन किसी फूड फेस्टिवल से कम नहीं होगा। यहां वे एक ही जगह पर पूरे प्रदेश के व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। योगी सरकार का यह प्रयास न केवल गैस्ट्रोनॉमी टूरिज्म को बढ़ावा देगा बल्कि राज्य के छोटे कारोबारियों को भी बड़ा बाजार उपलब्ध कराएगा।

प्रदेश की रसोई का रंग

यूपी के हर क्षेत्र का स्वाद इस शो में खास आकर्षण रहेगा—

मुरादाबाद का स्वाद : यहां आने वाले लोग मशहूर मुरादाबादी दाल और बिस्कुट रोटी का जायका लेंगे। इसके साथ मुरादाबादी चिकन कॉर्नर भी अलग पहचान बनाएगा।

बनारस का स्वाद : बनारसी पान (वर्क वाला, मीठा, चॉकलेट, सादाबाद का और फायर पान) खास आकर्षण होगा। साथ ही दही-जलेबी, दही-इमरती और बनारसी लस्सी आगंतुकों को लुभाएगी।

मोदीनगर का स्वाद : मशहूर जैन शिकंजी यहां विशेष पेशकश होगी।

आगरा का स्वाद : दुनिया भर में चर्चित पंछी पेठा (अंगूरी, केसर और ड्राई फ्रूट) तो मिलेगा ही, साथ में छोले-भटूरे और मटर कुल्चा भी परोसे जाएंगे।

अवध का स्वाद : लखनऊ की मटन-चिकन जुगलबंदी के साथ-साथ अवध के उड़द के फर्रे, निमोना भात, बाजरे की रबड़ी और गुलाब खीर खास पकवान होंगे।

मथुरा का स्वाद : यहां मालपुआ और मथुरा का पेठा आगंतुकों को आकर्षित करेंगे।

जौनपुर का स्वाद : यहां की देसी रसोई का जायका मिलेगा।

अलीगढ़ का स्वाद : पराठों की विभिन्न श्रेणियां लोगों को खूब पसंद आएंगी।

खुर्जा का स्वाद : खुरचन और आलू टिक्की लोगों का मन मोह लेंगी।

नोएडा का स्वाद : यहां स्पेशल गोजरी थाली परोसी जाएगी।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

5 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

5 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

5 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

7 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

7 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>