ग्रेटर नोएडा। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा 07 दिसंबर 2023 को राम-ईश इंस्टीट्यूट, ग्रेटर नोएडा में एक उद्यमशीलता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। बैचलर ऑफ फार्मेसी अंतिम वर्ष के छात्र और प्री-फाइनल वर्ष के छात्रों ने इसमें भाग लिया। प्राचार्य डॉ. पल्लवी मनीष लव्हाले ने सभी प्रतिनिधियों का स्वागत किया। डॉ. आर.के. भारती, संयुक्त निदेशक-आईईडीएस, एमएसएमई मंत्रालय , मुख्य अतिथि ने छात्रों को एक सफल उद्यमी बनने के लिए आवश्यक मुख्य बिंदुओं के बारे में बताया। आईईडीएस, एमएसएमई मंत्रालय के सहायक निदेशक डॉ. बी.पी. सिंह, ने भी छात्रों को औद्योगिक सेटअप के बारे में प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में डॉ. डी.सी. गर्ग, पूर्व बैंकर और वित्तीय सलाहकार, संजीव शर्मा, महासचिव, आईईए, ग्रेटर नोएडा ने भी उद्यमशीलता के बारे में अपने विचार रखे। कार्यक्रम का समन्वयन श्री परविंदर सिंह, सहायक निदेशक, आईईडीएस, एमएसएमई मंत्रालय द्वारा किया गया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…