" data-ad-slot="">

सेन्ट जोसेफ स्कूल में आयोजित हस्तकला एवं विज्ञान प्रदर्शनी ने बच्चों व अभिभावकों को किया आकर्षित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिहं ने प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा 1 में कला हस्तकला एवम विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा अलग-अलग विषयों जिसमें विज्ञान, भूगोल, कंप्यूटर, हस्तकला, वाणिज्य, इतिहास आदि विषयों से संबंधित विचारों व तथ्यों को कलात्मक तथा रचनात्मक रूप में प्रदर्शित किया।  प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर धर्मवीर सिंह एवं स्कूल की विशिष्ट अतिथि व जिले की बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी ने किया। इस दौरान कक्षा-1 से आठवीं तक के विद्यार्थियों की अध्यापक-अभिभावक गोष्ठी होने के कारण अभिभावक गणों ने भी अपने नौनिहालों की कला प्रतिभा व विचारों को करीब से निहारा तथा सभी ने विद्यार्थियों की क्रियात्मक सोच की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इस अवसर पर पधारे मुख्य अतिथियों ने भी विद्यार्थियों द्वारा दर्शाएं गए सभी प्रदर्शनों का एक-एक करके गहराई से आकलन किया तथा कहा कि जिस देश की आने वाली पीढ़ी ऐसी उच्च एवं क्रियात्मक सोच वाली हो उसे शिखर तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। उनके प्रशंसक शब्द सुनते हुए देखते ही बनते थे। इस प्रदर्शनी पर स्कूल के प्रधानाचार्य फादर डॉक्टर एल्विन पिंटो लगातार नजर बनाए रहे तथा उन्होंने सभी विद्यार्थियों व उनके सहयोगी शिक्षक अभिभावकों के सहयोग पर संतुष्टि व्यक्त की तथा कहा कि स्कूलों में ऐसे प्रदर्शन होते रहने चाहिए जिससे विद्यार्थियों को बहुमुखी विकसित होने का शुभ अवसर प्राप्त होता है। इस अवसर पर स्कूल द्वारा तैयार किए गए समाज सेवा समूह एवं प्राथमिक चिकित्सा समूह के सदस्य आने वाले हर सदस्य को अपनी सेवाएं देने के लिए तत्पर रहे। जिसमें  लीला नेगी व शीबा बानो ने मुख्य रूप से कार्यक्रम का संचालन किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

4 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>