" data-ad-slot="">

लायड बिजनेस स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ बसंतोत्सव का हुआ आगाज

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-विद्यार्थियों ने भजन, नृत्य प्रदर्शन और रंगोली बनाने प्रतियोगितों में लिया हिस्सा
ग्रेटर नोएडा। लॉयड बिजनेस स्कूल के आक्रुति क्लब ने पूरे उत्साह के साथ वसंत उत्सव मनाया, इस दौरान ज्ञान व कला की देवी मां सरस्वती की वंदना की गई। उत्सव का उद्देश्य छात्रों को वसंत पंचमी के बारे में प्राचीन मान्यता से परिचित कराना था। सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर ही भारतीय शिक्षा पद्धति में ज्ञान अर्जित करने और सिखने सीखाने की प्रक्रिया शुरू हुई। डॉ. वंदना अरोड़ा सेठी समूह निदेशक, लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, डॉ. भूपेंद्र कुमार सोम, निदेशक, लॉयड बिजनेस स्कूल और डॉ. अलका ज्योति विभागाध्यक्ष, डॉ. पूरवी चक्रवर्ती शिक्षा विभाग की उपस्थिति में सरस्वती वन्दना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्सव ने विभिन्न कार्यक्रमों का एक सम्मेलन किया। इस दौरान सरस्वती वंदना, भजन, नृत्य प्रदर्शन और रंगोली बनाने की प्रतियोगिताएं आयोजन का हिस्सा थी। रंगोली प्रतियोगिता के शीर्ष 3 विजेताओं को प्रशंसा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। ग्रुप डायरेक्टर डॉ.वंदना अरोड़ा सेठी और अन्य गणमान्य व्यक्ति द्वारा क्लब लीडर, डॉ. अलका ज्योति और फैकल्टी हेड- शुभम अग्रवाल को सम्मानित किया गया। छात्रों ने दिन का आनंद लिया और अंत में हवन समारोह के माध्यम से धार्मिक अनुष्ठान किया गया। इस उत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य आधुनिकता के भारतीय चेतना की सांस्कृतिक परंपरा का निर्वाह करना था।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

5 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

5 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

6 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

7 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

7 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>