" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

रबूपुरा के दो बच्चों ने प्रतियोगिता जीतकर सैनिक स्कूल में पाया प्रवेश

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>


रबूपुरा। सैकड़ो छात्रों के मध्य हुई प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर रबूपुरा के गांव निवासी 2 छात्रों ने प्रदेश के सैनिक स्कूल में प्रवेश पाया है। उनकी यह कामयाबी परिजनों के साथ-साथ सभी के लिये गौरव की बात है तथा अन्य छात्रों के लिये प्रेरणादायी है। गांव आकलपुर निवासी मदनपाल ने बताया कि क्लास 6 में पढ़ने वाले उनके पुत्र प्रिन्स भाटी व सातवीं में पढ़ाई कर रहे भतीजे प्रशान्त भाटी ने जनवरी माह में गाजियाबाद स्थित एक विद्यालय में आयोजित प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता में भाग लिया था। जिसमे नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर आदि के सैकड़ों छात्र शामिल हुए। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर प्रशान्त भाटी ने दूसरा स्थान हासिल किया तो इसके साथ ही प्रिन्स भाटी भी विजयी रहा।जिसके उपरांत प्रतियोगिता कमैटी द्वारा मैरिट के आधार पर दोनों बच्चों का रज्जू भैया सैनिक स्कूल शिकारपुर में चयन किया गया है। आगे मदन कहते हैं कि दोनों बच्चों की पढ़ाई में पहले से ही बहुत लगन है तथा उनकी मेहनत रंग लाई है। उनकी सफलता के लिए सहयोग में परिवार का सदैव पूर्णतयः सहयोग रहेगा।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>