" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

महर्षि पाणिनी वेद-वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल में मनाया गया स्थापना दिवस व बसंतोत्सव

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। महर्षि पाणिनि वेद-वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल सेक्टर ईटा-एक में गुरुकुल के स्थापना दिवस वसंत पंचमी महोत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में पधारे गुरुकुल के अधिष्ठाता आनंद महाराज ने कहा कि सरस्वती जी की कृपा के बिना हम सभी सर्व सुख संपन्न होते हुए भी अज्ञान ही रहते हैं। पूर्व में संसाधन कम थे लेकिन सरस्वती उपासक होने के कारण सभी शांति तथा सुख के साथ जीवन व्यतीत करते थे। धर्म से विमुख होने के कारण आज मनुष्य सर्व संसाधन उपलब्ध होने के बाद भी शांति विहीन है इसका मुख्य कारण है हमारा धर्म में आस्था न रहना। गुरुकुल के माध्यम से हमें यहां पढ़ने वाले बच्चों से धर्म संबंधी उपदेश यथा योग्य ज्ञान इसके माध्यम से यहां आने वाले महापुरुषों का सहयोग हम सभी के जीवन को निश्चित रूप से ही सफल बनाने में सहायक होगा। मेरा सभी से आग्रह है कि इस गुरुकुल को पूर्ण रूप देने में हम सब तन मन धन से सहयोग देते रहें। मुख्य अतिथि यशवीर नागर ने गुरुकुल गुरुकुल में यथाशक्ति सहयोग देने का आश्वासन दिया और सभी का आह्वान किया कि संकल्प लेकर कुछ ना कुछ अवश्य गुरुकुल के लिए दें। डॉ. प्रदीप दीक्षित ने प्राचीन शिक्षा पद्धति के महत्व पर बताया कि हम सभी को गुरुकुलीय शिक्षा केवल पाठ्य पुस्तक व शिक्षा नहीं अपितु जीवन जीने की कला सिखाती है, समाज से उपेक्षित होने के कारण आज धर्म विशेष की भाषा संस्कृत रही है, लेकिन ऐसा नहीं है हम सभी को इसके गौरव के लिए सार्थक प्रयास करने चाहिए। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए गुरुकुल के संस्थापक आचार्य रविकांत दीक्षित ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का धन्यवाद दिया और सभी से आह्वान किया कि जो पौधा हमने लगाया है उसको हम सब मिलकर सीचें तो निश्चित रूप से हम सभी के भागीदारी से ही यह गुरुकुल कुछ समय बाद अपने पूर्ण स्वरूप में होगा इसके लिए हम सभी को एक साथ मिलकर कार्य करना होगा। इस अवसर पर शहर के गणमान्य सहित बी.पी. नवानी, वेदप्रकाश शर्मा, अरविंद शर्मा, राकेश शर्मा, रामप्रकाश मावी आदि लोग मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>