अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाओं को BCCM कॉलेज ने किया सम्मानित

BCCM College honored women from different fields on International Women's Day.

ग्रेटर नोएडा,10 मार्च।  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्रिटिश कोलंबिया कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों की करीब 30 महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व लोकसभा सदस्य अनिता आर्या  , श्रीमती सुषमा सिंह ( उपाध्यक्ष महिला आयोग उत्तर प्रदेश एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बेटी पढ़ावो बेटी बचाओ , बैज्ञानिक डॉ ललिता गुप्ता (भारत सरकार रक्षा मंत्रालय) ने चयनित महिलाओं को शॉल व मोमेनटो  देकर सम्मानित किया। अतिथियों का स्वागत दमन बांगा, डॉ हिमांशी तिवारी ने किया। इसके साथ ही कार्यक्रम की एंकरिंग रुपल झा ने की।  BCCM एवं CIHM कॉलेज द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में  शिक्षा , साहित्य , सोशल एक्टिविस्ट्स, खेल, पत्रकारिता , राजनीतिक,  कला व सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े नामचीन महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में महिलाओं के लिए टॉक शो का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने अपने जीवन में आने वाली चुनौतियों के साथ ही समाज का महिलाओं के लिए रुख के बारे में बात की। साथ ही इसमें महिला सशक्तिकरण, अपने भीतर छिपी प्रतिभा को सराहना और टाइम मैनेजमेंट पर चर्चा की।

Spread the love
RELATED ARTICLES