" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का किया आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा, ने दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें दस विद्यालयों की टीम ने प्रतिभाग किया। साथ ही बीच बीच में भारत को जानो प्रतियोगिता के प्रश्न भी पूछे गए। विद्यालयों के गायन समूहों का नामकरण सिखों के दस गुरुओं के नाम पर किया गया। प्रत्येक टीम ने सात- सात मिनट में हिंदी व संस्कृत में राष्ट्र आराधन के गीत प्रस्तुत किए। स्वर, ताल, उच्चारण, संगीत संयोजन एवं प्रस्तुतीकरण के आधार पर उनका मूल्यांकन किया गया। कार्यक्रम में सुशील, विभाग संघचालक, व चिरंजीव, विभाग प्रचारक, नोएडा विभाग, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मुख्य अतिथि रहे। सुशील ने अपने प्रेरक उद्बोधन में बालकों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंच परिवर्तन से परिचित करवाया और विद्यार्थियों को इन्हें अपने जीवन में समावेशित करने का आग्रह किया। विभाग प्रचारक चिरंजीव ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को भारत को जानने और भारत का बनने की प्रेरणा मिलती है।

स्कूल की निदेशिका कंचन ने अपने संबोधन में कहा कि भारत विकास परिषद के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को प्रेरित करने का कार्य किया जाता है। नूतन भाटी, निदेशिका,ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल ने संस्कृत में अपने संबोधन में कहा कि वे पहले से भारत विकास परिषद की सदस्या रही हैं तथा आज फिर उस सदस्यता का नवीनीकरण करा रही हैं। राष्ट्र भक्ति के गीतों के द्वारा बालक और बालिकाओं के मन में देश प्रेम की भावना का जागरण इस कार्यक्रम के माध्यम से हो रहा है। हिमा शर्मा, प्रिंसिपल, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में वे स्वयं, तथा उनके परिवार, शिक्षक, मित्र विद्यमान रहते हैं। इसीलिए उनमें अपार शक्ति होती है। भारत विकास परिषद की पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रांत की महासचिव मुक्ता अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विवेकानंद शाखा ने दस विद्यालयों का इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग सुनिश्चित कर एक मिसाल कायम की है। अगले वर्ष इससे भी अधिक प्रतिभागी विद्यालय हों, यही मेरी शुभकामनाएं हैं। मुक्ता  ने अपनी और से एक वंचित विद्यार्थियों के समूह को हारमोनियम उपहार स्वरूप देने की घोषणा भी की। दूसरे वंचित विद्यार्थियों के समूह को प्रोफेसर विवेक कुमार ने ढोलक उपहार स्वरूप देने की घोषणा की।

राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता के प्रांतीय अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने कहा कि जीतोगे या सीखोगे यहां कोई भी हार नहीं रहा। उन्होंने कहा कि वंचित विद्यार्थियों का दो विद्यालयों से प्रतिभाग सुनिश्चित करने के लिए सभी साधुवाद के पात्र हैं।

प्रतियोगिता में रामाज्ञा स्कूल, नोएडा ने प्रथम स्थान, फादर एग्नेल स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने द्वितीय स्थान तथा प्रज्ञान पब्लिक स्कूल, जेवर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  शैफाली पब्लिक स्कूल, दादरी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। गजानन माली ने इस प्रतियोगिता में प्रथम दो स्थान प्राप्त टीम को उपहार राशि देकर प्रोत्साहित किया। प्रत्येक वर्ष के लिए उन्होंने उपहार राशि प्रदान करने का संकल्प लिया। प्रो विवेक कुमार ने प्रतियोगिता का संचालन किया तथा डॉ दिव्या मिश्रा, रूबी चौहान और दिनेश शर्मा ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई। नरेश गुप्ता, विवेक अरोरा, नीरज कौशिक, राजेंद्र सोनी, किसलय कुमार, शिखर गुप्ता, गगन मिश्रा, प्रेरणा, गुड्डी तोमर, नवनीता महेश, दुर्गेश खंडेलवाल आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्पूर्ण योगदान दिया।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

आर्य फैशन्स ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकाली भव्य रैली, 200+ कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। आर्य फैशन्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के विजन…

13 hours ago

IBA की भव्य तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, 300 से अधिक उद्यमी, कर्मचारी एवं श्रमिक हुए शामिल

ग्रेटर नोएडा ।देश के  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के "हर घर तिरंगा" अभियान के आह्वान तथा…

14 hours ago

गौर सिटी में महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तीज समारोह

ग्रेटर नोएडा,14 अगस्त। गौर सिटी में महिलाओं द्वारा तीज सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन किया गया।…

14 hours ago

जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित हुआ भव्य समारोह

‘वंदे मातरम्’के 150 वर्ष और ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प के साथ विद्यार्थियों ने लिया…

17 hours ago

राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा ग्रेटर नोएडा, निकली गयी भव्य ‘हर घर तिरंगा यात्रा’

नन्हे हाथों में तिरंगा और वीर सैनिकों का सम्मान बना यात्रा का विशेष आकर्षण ग्रेटर…

5 days ago

वीएसआईईटी ने  13 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से किया   एमओयू, छात्रों को मिलेगा वैश्विक इंडस्ट्री एक्सपोजर

ग्रेटर नोएडा। विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (वीएसआईईटी) ने विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुख शिक्षा,…

5 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>