ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित रक्षपाल बहादुर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (आर.बी.एम.आई.)कॉलेज में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद कर किया गया।
छात्र–छात्राओं ने शिक्षकों के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें गीत, नृत्य और नाटक शामिल थे। विशेष आकर्षण “टीचर्स अवॉर्ड सेरेमनी” रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने शिक्षकों को स्मृति-चिह्न और शुभकामना-पत्र भेंट किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के प्रेसिडेंट अखिलेश माथुर ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों से अनुशासन, ज्ञान और आदर्श मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।संस्थान के निदेशक डॉक्टर श्याम कुमार एवं शिक्षकों ने भी अपने अनुभव साझा किए और विद्यार्थियों को प्रेरणादायी संदेश दिए। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ समारोह का समापन हुआ। यह आयोजन छात्रों और शिक्षकों दोनों के लिए एक अविस्मरणीय अवसर बन गया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…