" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

भाजपा ग्रेनो मण्डल पर मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान पर कार्यशाला  आयोजित, बूथवार पुनरीक्षण बनाई गई रणनीति

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल कार्यालय में “मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान” पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने की एवं संचालन मण्डल महामंत्री मुकेश दीक्षित ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता रहे। मंच पर जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष महेश शर्मा, बिलासपुर चेयरमैन संजय सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रमोद गुप्ता ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण लोकतंत्र की जीवनरेखा है। हर कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़े। यही वास्तविक राष्ट्रसेवा है। मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने भी कहा कि हमारे बूथ हमारे किले हैं। सूची का शुद्धिकरण और मतदाता जागरूकता हमारा प्रथम कर्तव्य है। तकनीक के साथ जनसंपर्क को भी अपनाएँ।

कार्यशाला में बीएलओ एवं बीएलए-2 की भूमिका पर चर्चा हुई। बीएलओ निर्वाचन आयोग का अधिकारी होता है जो मतदाता सूची के अभिलेख रखता है, वहीं बीएलए-2 भाजपा कार्यकर्ता के रूप में बूथ स्तर पर समन्वय स्थापित करता है। बैठक में बूथवार पुनरीक्षण रणनीति बनाई गई तथा सभी शक्ति केंद्रों को नए नाम जोड़ने, त्रुटि-संशोधन एवं अपात्र नाम विलोपित करने का दायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम में मण्डल उपाध्यक्ष रावेन्द्र त्रिपाठी, सुनील शर्मा, दुष्यंत चौहान, कपिल भाटी, संजय चौहान, मण्डल महामंत्री मुकेश दीक्षित, मण्डल मंत्री अमीता सिंह, भारत भूषण परमार, गौरव तोमर, भूपेन्द्र कुमार, गजेन्द्र विधुडी, पुनीत दीक्षित, कोषाध्यक्ष आर्य कोरी, मीडिया प्रभारी भगवत प्रसाद शर्मा, आई.टी. संयोजक प्रभात अग्रवाल, तथा सोशल मीडिया संयोजक अरुण मलेठा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

14 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

2 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>