रबूपुरा। आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव की सरगर्मी निरन्तर तेज हो रही है। इसी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रबूपुरा मंडल की एक बैठक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महामंत्री ठा0 हरीश सिंह के कस्बा स्थित कैम्प कार्यालय पर आयोजित की। शनिवार को आयोजित हुई बैठक में मतदाता सूची संसोधन, बूथ निरीक्षण, सदस्यता अभियान व पन्ना प्रमुख बनाये जाने पर विस्तृत चर्चा की गई एवं कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची वितरण की गईं। साथ ही समस्त कार्यकर्ताओं ने कार्य निर्वाहन में कोई कोताही नहीं बरतने का निर्णय लिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष उदयवीर चौधरी, माया कौशिक, श्रीराम रावत, मनीराम शर्मा, मेघसिंह बघेल, सोनू जाटव, रूपलाल कौशिक, नानक जाटव, बीरपाल सिंह, योगेन्द्र जादोन, जसवंत मीणा, विकास चौरोली, सुरजन सिंह, सोनू म्याना, विनीत कुमार, लखन भाटी,राजू शर्मा आदि मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…