ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर में शनिवार के दिन पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिन “बाल दिवस” के अवसर पर एक भव्य आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ स्कूल के प्रधानाचार्य फादर आल्विन पिन्टो ने नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप जलाकर किया। इस अवसर पर स्कूल के शत प्रतिशत अध्यापक-अध्यापिकाओं ने किसी न किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए बच्चों के लिए अपना समर्पण पेश किया तथा अनेकों कार्यक्रम जैसे गीत, संगीत, नृत्य, अभिभाषण आदि प्रस्तुत किये।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य फादर आल्विन पिन्टो ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं इनके विचार व प्रतिभा देश को नई दिशा देगी इसलिए इन्हें सही ज्ञान के साथ इनको हम सबके प्रेम की अति आवश्यकता है प्रधानाचार्य ने इस अवसर पर देश में बालक-बालिकाओं के साथ होने वाले दुर्व्यवहार के समाचारों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि हमें अपनी सोच में बदलाव करना होगा तथा एक साथ मिलकर ऐसे कुकृत्यों के खिलाफ खड़े होना होगा तभी ये बालक खुली हवा में श्वास लेते हुए आगे बढ़ेंगे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…