ग्रेटर नोएडा। जेवर विधानसभा के ग्राम परसौल में बसपा प्रत्याशी नरेंद्र भाटी डाढा ने जन संपर्क किया, जिसमें वहाँ के क्षेत्रवासियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत और सम्मान किया। उन्होंने लोगों से क्षेत्र के समस्याओं पर चर्चा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास और युवाओं के रोजगार को ले कर अपने विचार रखे और कहा कि बहन जी को 5वीं बार मुख्यमंत्री बनाने से ही क्षेत्र का विकास संभव हो सकेगा, बहन जी के पिछले कार्य काल को याद करते हुए बताया कि जेवर को बहन जी ने कितना कुछ दिया है इसका अंदाजा आप चारों तरफ देख कर ही लगा सकते हैं। इस दौरान उनके साथ जयकुमार, राजेन्द्र, प्रशांत, नरेंद्र खटाणा, दीपक चीरसी,जयकरण दादुपुर, नमित भाटी, गुरु भाटी, दिनेश नागर आदि लोग मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…