ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित आईईसी कॉलेज की छात्रा तमन्ना मलिक ने बैचलर इन होटल मैनेजमैंट की मेरिट सूची में विश्वविद्यालय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। तमन्ना ने 8.42 सीजीपीए लेकर आई ई सी कालेज के साथ.साथ ग्रेटर नोएडा का नाम भी रोशन किया है। आईईसी के होटल मैनेजमैंट विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विनोद कुमार के अनुसार मूलरूप से हरियाणा की रहने वाली तमन्ना बहुत ही मेहनती है तथा शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही। होटल मैनेजमैंट कार्यक्रम के प्रत्येक वर्ष में तमन्ना ने कालेज स्तर पर सर्वोच्च अंक एवं हासिल किये हैं। तमन्ना मलिक के कठिन परिश्रम तथा सुंदर लिखावट के कारण ही विश्वविद्यालय स्तर पर वो तीसरा स्थान प्राप्त करने में सफल रही। होटल मैनेजमैंट कार्यक्रम के दौरान उसने फाइव स्टार होटल द लीला पैलेस में इंटर्नशीप तथा ट्रेनिंग भी पूरी की। संस्थान के चेयरमैन डॉ. नवीन गुप्ताए निदेशक डॉ. भानु सागर,प्रो. सुनील कुमारए विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विनोद कुमार ने तमन्ना मलिक को बधाई देकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। संस्थान के निदेशक ने तृप्ति की सफलता का श्रेय छात्रा की कड़ी मेहनत एवं शिक्षकों एवं स्टाफ के विशेष सहयोग को दिया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…