" data-ad-slot="">

नेपाल में डान्स स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में डांसिंग मॉम ने मचाया धमाल

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। काठमांडू नेपाल में स्थित राष्ट्रीय नाच घर ऑडिटोरियम में माउन्ट एवरेस्ट डांस स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप 2021 का आयोजन नेपाल डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन, साउथ एशियन फेडरेशन फॉर ऑल स्पोर्टस व नेपाल स्पोर्टस काउंसिल के माध्यम से कराया गया। 9 से 11 नवम्बर तक चलने वाले अंतराष्ट्रीय स्तर की चैम्पियनशिप में भारत सहित नेपाल, भूटान, बांग्लादेश के लगभग 200 डांस खिलाड़ी शामिल हुए। भारत टीम में विभिन्न आयु वर्गो व नृत्य शैलियों में जम्मू कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा, बिहार, बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश के 65 डांस खिलाड़ी शामिल रहे। इन सभी खिलाड़ियों का चयन सत्र 2019 आसनसोल, बंगाल व सत्र 2020 जालंधर पंजाब में आयोजित राष्ट्रीय डांस स्पोर्टस चैम्पियनशिप में पदक जीतने के बाद हुआ था। डांस स्पोर्टस भारत महासंघ के महासचिव राजनीकांत ठाकुर के नेतृत्व में भारत टीम की बालिका वर्ग व बालक वर्ग डांस खिलाड़ियों ने अधिकतर आयु वर्गो में सर्वाधिक स्वर्ण पदक सहित कुल 42 पदक जीते। जिसमें जिला गौतम बुद्ध नगर के ग्राम रीलखा दनकोर निवासी विक्की गौतम ने 17 से 19 आयु वर्ग मे फ्रीस्टाइल डांस स्टाइल प्रस्तुत किया जिसमे अन्य देशों के डांस खिलाड़ियों को पछाड़कर स्वर्ण पदक जीता।
प्रतियोगिता में मुख्य आकर्षक डांसिंग सुपर मॉम का वर्ग रहा। जिसमें दो आयु वर्ग 45 वर्ष से कम उम्र की डांसिंग मॉम और 45 वर्ष से अधिक उम्र की डांसिंग मॉम थी। दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक व रजत पदक पर भारत का कब्जा रहा। जिसमें ग्राम कैमराला दादरी निवासी 35 वर्षीय चेतना नागर ने अंडर 45 आयु वर्ग में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। इसी वर्ग में स्वर्ण पदक गाजियाबाद की डांसिंग मॉम ने प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश डांस स्पोर्टस संघ के अध्यक्ष देवेंद्र नागर, तकनीकी सचिव श्रेया मंगल, आयोजन सचिव सोनू राणा, जीबी नगर डांस स्पोर्टस संघ की सचिव गौरी शर्मा, आयोजन सचिव सरिता गुर्जर ने दोनों विजेता डांस खिलाड़ी को बधाई दी। सभी पद अधिकारियों ने 4 व 5 दिसम्बर को बरेली में राज्यस्तरीय डांस स्पोर्टस प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों का भव्य सम्मान करने की घोषणा भी की।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>